'अफगानिस्तान सैन्य कार्रवाई को लेकर तैयार', पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक को लेकर पड़ोसी देश ने दिया सख्त संदेश
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने हाल में ही में अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी. इसमें कई लोगों की जान चली गई. इस एयर स्ट्राइक के कारण काबुल और इस्लामाबाद के बीच कड़वाहट बढ़ चुकी है. इस्लामाबाद को डर सता रहा है कि काबुल कभी भी बड़ा हमला कर सकता है. इन सब के बीच अफगानिस्तान ने साफ कर दिया कि उसका अगला कदम क्या होने वाला है.
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में सैन्य कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं. उनसे पूछा गया कि काबुल इस्लामाबाद के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करने वाला है. राजनीतिक या सुरक्षा-सैन्य? तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी प्रतिक्रिया "स्वाभाविक रूप से" सैन्य होगी. मुजाहित ने यह कहा कि इस जवाब की पूरी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है. पाकिस्तान को उसके "शर्मनाक काम" का जवाब जरूर दिया जाएगा. उनका यह बयान काबुल की ओर एक कड़े रुख को दर्शाता है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रहने वाला है. सुरक्षा और सैन्य स्तर पर ये कार्रवाई होगी.
भारत-इजरायल के बीच मजबूत सिनेमा संबंध, जब नेतन्याहू ने कहा- 'इजरायल को बॉलीवुड पसंद'
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत-इजरायल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने तो वह जबरदस्त हिट साबित होगी।
यह टिप्पणी दोनों देशों के मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दिखाती है।
इजरायल को बॉलीवुड बेहद पसंद है और दोनों देशों के बीच सिनेमा के क्षेत्र में गहरा जुड़ाव भी है। यह बात खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने साल 2018 में भारत दौरे के दौरान कही थी।
वहीं, पीएम मोदी की यह यात्रा साल 2017 के ऐतिहासिक दौरे के बाद उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है। इस दौरान दोनों नेता सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं।
भारत और इजरायल के बीच फिल्म सह-निर्माण समझौता साल 2018 में हुआ था, जब नेतन्याहू भारत आए थे। इस समझौते को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी।
समझौते के तहत सह-निर्मित फिल्मों को दोनों देशों में राष्ट्रीय उत्पादन का दर्जा मिला है। इससे भारतीय फिल्म निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय फंडिंग, पटकथा लेखन, प्रतिभा और वितरण में सहयोग मिलता है।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते से दोनों देशों के रचनात्मक, तकनीकी, फाइनेंशियल और मार्केटिंग रिसोर्स का साझा उपयोग संभव हुआ है। सह-निर्मित फिल्में दोनों देशों के फिल्म समारोहों में घरेलू फिल्म की तरह भाग ले सकती हैं। साथ ही निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन में प्रोत्साहन भी मिलते हैं।
यह समझौता कलात्मक और तकनीकी कर्मियों के बीच रोजगार सृजन में मददगार साबित हो रहा है। इससे कला-संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ा है और दोनों देशों के लोगों के बीच सद्भावना मजबूत हुई है।
साल 2018 में भारत यात्रा के दौरान शालोम बॉलीवुड कार्यक्रम में नेतन्याहू ने अमिताभ बच्चन, इम्तियाज अली समेत अन्य सितारों से मुलाकात भी की थी। उन्होंने बॉलीवुड को इजरायल में शूट करने का न्योता दिया था और कहा था कि इजरायल और उन्हें बॉलीवुड पसंद है।
उन्होंने वादा किया था कि इजरायल में बॉलीवुड फिल्में बढ़ेंगी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं। रक्षा, कृषि, ऊर्जा, विज्ञान और फार्मास्युटिकल्स के साथ फिल्म क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ा है।
--आईएएनएस
एमटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















