IND vs ZIM: आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगा मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज यानी 26 फरवरी (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7: 00 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मकुाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी. ये मुकाबला दोनों टीमों का सुपर-8 का दूसरा मैच होने वाला है.
भारत और जिम्बाब्वे को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. जो टीम इस मैच को हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल का दरवाजा लगभग बंद हो जाएगा. तो आइए उससे पहले हम आपको इस मैच के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के अलावा पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
This isn’t just a double-header. It’s double the pressure. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 25, 2026
First up, #WestIndies clash with #SouthAfrica in a crucial Super 8 battle.
Then, #TeamIndia face #Zimbabwe in a high-voltage, must-win match. ⚔️
Two massive games. Four teams with everything on the line. ????
ICC… pic.twitter.com/eghQfnHSE3
पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है. यहां पर अब तक स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती थी, लेकिन अब यहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों को मदद मिल रही है. इस मैदान पर बल्लेबाज बड़ी पारी खेली लंबा टोटल सेट कर रहे हैं.
इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 से 200 के बीच औसतन स्कोर बनाती है. इस पिच पर नई गेंद बल्ले पर आसानी से आती है जिससे बल्लेबाजों को शॉट लगाना आसान होता है. ये मैच रनों से भरपूर है.
यहां अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं.
वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 26 फरवरी को चेन्नई में धूप खिली रहने वाली है. यहां का तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश की संभावना 5 प्रतिशत है. ऐसे में फैंस को पूरे मैच देखने को मिलने वाला है. यहां पर ह्यूमिडिटी 60 प्रतिशत रहने वाली है, जबकि हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद हैं.
भारत और जिम्बाब्वे के हेड टू हेड रिकॉर्ड्
भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है.
History backs Team India, but Zimbabwe stand ready to test them! ????????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 25, 2026
In this must-win clash, who will find their first Super 8 win in Chennai? ????
ICC Men's #T20WorldCup ???? SUPER 8 | #INDvZIM | SUPER 8 | THU, 26th FEB, 6 PM pic.twitter.com/erNr4UNw4X
भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.
भारत के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
इस मैच में भारत की ओर से बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पर नजरें रहने वाली हैं. तो वहीं गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती पर निगाहें टिकी रहेंगी.
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल
पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने प्रधानमंत्री
PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं. इस बीच पीएम मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. उसके बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.
अब इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है. यही नहीं दुनिया के पांच बड़े वैश्विक नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से काफी कम है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स
अगर बात करें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तो ये आंकड़ा पीएम मोदी से आधे से भी कम है. क्योंकि इंस्टाग्राम पर ट्रंप को 43.2 मिलियन यानी 4 करोड़ 32 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. जो पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स से काफी कम है. इस मामले में ट्रंप दूसरे नंबर हैं. जबकि तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
PM Narendra Modi has crossed the historic milestone of 100 million followers on Instagram, becoming the first world leader and politician to achieve this feat on the platform.
— ANI (@ANI) February 25, 2026
PM Modi joined Instagram in 2014. He has more than twice as many followers as US President Donald Trump… pic.twitter.com/86EBF0CdIb
वहीं चौथे स्थान पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा हैं. जिनके इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं.
भारतीय राजनेताओं में भी पीएम मोदी का दबदबा
वहीं भारत में भी फॉलोअर्स की संख्या में पीएम मोदी का दूसरे राजनेताओं से ज्यादा दबदबा है. इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य भारतीय राजनीतिक नेताओं से काफी आगे हैं. पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
ये भी पढ़ें: "7 अक्टूबर का हमला बर्बर था, भारत आपके दुख में साथ है"- पीएम मोदी
दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं. पीएम मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचे. इजरायल की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल" से सम्मानित किया. यह नेसेट यानी इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान है. बता दें कि यह पुरस्कार भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया गया है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: इजराइल पहुंचे PM मोदी, पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाते हुए सेफ लैंड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















