Responsive Scrollable Menu

इजराइल में मोदी-नरसंहार में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि देंगे:इजराइली राष्ट्रपति और पीएम से मिलेंगे, दोनों देशों में डिफेंस डील संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी येरुशलम स्थित होलोकॉस्ट के स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होगी। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बड़ी डिफेंस डील हो सकती है। दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस बैठक में रक्षा सहयोग, मिसाइल डिफेंस सिस्टम, साइबर सुरक्षा और एडवांस टेक्नीक के सेक्टर में साझेदारी पर फोकस रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे थे। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। हिटलर के शासन में मारे गए यहूदियों की याद में बना ‘यद वाशेम’ स्मारक याद वाशेम होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों यहूदियों की याद में बनाया गया है। यह स्मारक इजराइल की राजधानी येरुशलम में स्थित है और हर साल दुनिया भर से लोग यहां आकर इतिहास को समझते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी थी। इस नरसंहार को होलोकॉस्ट कहा जाता है। इजराइल की संसद नेसेट ने साल 1953 में फैसला किया कि होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों की याद में एक खास स्मारक बनाया जाए। बाद में 2005 में यहां एक आधुनिक संग्रहालय खोला गया, ताकि आने वाली पीढियां इस त्रासदी को समझ सकें। याद वाशेम परिसर में होलोकॉस्ट संग्रहालय, हॉल ऑफ नेम्स, बच्चों का स्मारक और राइटियस अमंग द नेशंस गार्डन जैसी जगहें मौजूद हैं। यहां असली दस्तावेज, तस्वीरें और पीडितों की व्यक्तिगत कहानियां सुरक्षित रखी गई हैं। याद वाशेम नाम का अर्थ है याद और नाम, यानी जिन लोगों को मिटाने की कोशिश की गई, उनकी याद हमेशा जिंदा रहे। 26 फरवरी को पीएम मोदी का शेड्यूल (स्थानीय समयानुसार)... सुबह करीब 9 बजे: पीएम मोदी याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे: इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक मुलाकात और द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बैठक होगी। दोपहर करीब 12:45 बजे: भारत-इजराइल के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर और संयुक्त प्रेस बयान जारी किया जाएगा। दोपहर करीब 1:15 बजे: आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त कर पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे। किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है बैठक के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि तकनीक और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। व्यापार और इन्वेस्टमेंट को आगे बढ़ाने पर चर्चा भी होगी। वार्ता के बाद कुछ अहम समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। रक्षा और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नए करार भारत की आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया पहल को मजबूती दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान इजराइल में बसे भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सांस्कृतिक रिश्तों और लोगों के बीच जुडाव मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। भारत-इजराइल में FTA पर बातचीत जारी मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारत और इजराइल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ है और यह 26 फरवरी 2026 तक चलेगा। नवंबर 2025 में दोनों देशों ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन किए थे, जिससे यह तय हुआ कि किन मुद्दों पर बातचीत होगी और कैसे आगे बढ़ा जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल सामान का व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 31 हजार करोड़ रुपए रहा। दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के लिए फायदेमंद हैं। यह एफटीए दोनों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद करेगा और कारोबारियों, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों को ज्यादा भरोसा और स्थिरता देगा। इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के एक्सपर्ट्स अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इनमें गुड्स एंड सर्विसेज का व्यापार, रूल्स ऑफ ओरिजन, हेल्थ और पौधों से जुड़े नियम, व्यापार में आने वाली तकनीकी रुकावटें, कस्टम प्रोसेस, व्यापार को आसान बनाने के उपाय और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स जैसे मुद्दे शामिल हैं। भारत-इजराइल के बीच ड्रोन डील संभव PM मोदी आज इजराइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भारत और इजराइल के बीच ड्रोन की खरीद और जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 2026 में दोनों देशों के बीच 8.6 अरब डॉलर का रक्षा समझौता संभव है। इसमें प्रिसीजन गाइडेड बम और मिसाइल सिस्टम के साथ एडवांस ड्रोन भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत हैरोन MK-2 MALE ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है। यह ड्रोन 45 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है, 470 किलोग्राम भार उठा सकता है और 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC), व्यापार और निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में जैसे मुद्दों पर भी बातचीत संभव हैं। हालांकि संभावित समझौतों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आयरन डोम डिफेंस सिस्टम पर भी बात हो सकती है इजराइल भारत के साथ अपने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम की टेक्नोलॉजी शेयर कर सकता है। यह जानकारी मुंबई में IANS को दिए इंटरव्यू में इजराइल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एजेंडे में आयरन डोम को लेकर बातचीत भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इजराइल इस टेक्नोलॉजी को भारत के साथ शेयर करने के लिए है। रेवाच ने कहा कि दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रक्षा संबंध है। अब इसे आगे बढ़ाते हुए भारत में सैन्य उपकरणों के निर्माण पर फोकस किया जाएगा। दौरे के पहले दिन को जानिए… एयरपोर्ट पर नेतन्याहू-मोदी ने प्राइवेट बातचीत की मोदी को रिसीव करने के दौरान 25 फरवरी को एयरपोर्ट पर ही मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफॉर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे। मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें… नेतन्याहू के संबोधन की 2 बड़ी बातें… तस्वीरों में कल का दौरा… मोदी के इजराइल दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठे मोदी के इजराइल दौरे की टाइमिंग को लेकर विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने सवाल उठाए हैं। यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका की सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को समिति की बैठक में कुछ सांसदों ने सवाल उठाया कि जब भारत ने अपने नागरिकों को संभावित अमेरिकी हमले के खतरे के कारण ईरान छोड़ने की सलाह दी है, तो ऐसे समय में प्रधानमंत्री का इजराइल जाना कितना उचित है। इस पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री स्तर की यात्राएं सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि तनाव बढ़ने पर दौरा रद्द होगा या नहीं। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शशि थरूर ने की थी। कुछ सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार विदेश नीति में अमेरिका के प्रभाव को ज्यादा महत्व दे रही है और इससे भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। मोदी इजराइल जाने वाले एकमात्र भारतीय PM मोदी इजराइल का दौरा करने वाले अब तक एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 70 साल तक किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजराइल की यात्रा नहीं की थी। 2017 में मोदी ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया और दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत की। भारत ने 1950 में इजराइल को मान्यता दी, 1992 में कूटनीतिक संबंध स्थापित किए, लेकिन प्रधानमंत्री स्तर की यात्रा नहीं हुई। इसकी एक बड़ी वजह भारत की पारंपरिक फिलिस्तीन-समर्थक नीति रही। जुलाई 2017 में मोदी की पहली यात्रा को ‘पाथ-ब्रेकिंग’ कहा गया। उस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर्स में समझौते हुए। कभी इजराइल बनने के खिलाफ था भारत भारत और इजराइल के संबंधों में भले ही आज गर्मजोशी देखी जाती है, लेकिन शुरुआत में भारत इजराइल बनने के ही खिलाफ था। भारत नहीं चाहता था कि फिलिस्तीन को बांटकर इजराइल बनाया जाए। महात्मा गांधी ने 1938 में अपने साप्ताहिक पत्र हरिजन में लिखा कि फिलिस्तीन उतना ही अरबों का है जितना इंग्लैंड अंग्रेजों का और फ्रांस फ्रांसीसियों का। उन्होंने यहूदियों के साथ हो रहे जर्मन अत्याचारों पर सहानुभूति जताई, लेकिन साथ ही कहा कि किसी पीड़ित समुदाय की समस्या का समाधान दूसरे समुदाय की जमीन पर उन्हें बसाकर नहीं किया जा सकता। 1947 में जब संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को दो हिस्सों यहूदी राज्य (इजराइल) और अरब राज्य (फिलिस्तीन) में बांटने का प्रस्ताव रखा, तब भारत ने इसका विरोध किया। भारत का मानना था कि यह विभाजन बाहरी दबाव में किया जा रहा है और इससे स्थायी शांति नहीं आएगी। स्वतंत्रता के बाद भी भारत अपने रुख पर कायम रहा। 1949 में जब इजराइल की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता पर मतदान हुआ, तो भारत ने उसके खिलाफ वोट दिया। इस दौर की नीति ने भारत की विदेश नीति की नींव रखी। यही कारण है कि शुरुआती दशकों में भारत ने खुद को फिलिस्तीनी अधिकारों का समर्थक और पश्चिम एशिया की राजनीति में संतुलन बनाने वाले देश के रूप में स्थापित किया। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान:PM ने हमास हमले की निंदा की, कहा- आपका दर्द समझते हैं; नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

आत्मनिर्भर बनीं बालाघाट की बेटियां, पहले घर का काम फिर व्यापार, गजब है जैविक कांसेप्ट

Balaghat women success story : बालाघाट की मगरदर्रा की रहने वाली 14 महिलाओं ने आत्मा प्रोजेक्ट की मदद से समूह शुरू किया. समूह का नाम रखा आस्था स्वयं सहायता समूह नाम रखा गया. इस समूह में जुड़ने वाली हर महिला अपने घर के काम निपटा कर जैविक खाद बनाने का काम करती है. सबसे पहले महिलाएं सुबह के वक्त गौ मूत्र इकट्ठा करती है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब

रचिन रविंद्र (27 रन देकर चार विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 61 रनसे शिकस्त दी जिससे सह मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए 47 गेंद में 84 रन की साझेदारी से टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 168 रन बनाए।

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को अंतिम चार ओवर में 70 रन बनाने दिए। सुपर आठ के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हारने वाली टीम को फिर बल्लेबाजों ने निराश किया। श्रीलंकाई टीम रविंद्र के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। रविंद्र ने बल्लेबाजी में 32 रन का योगदान भी किया। न्यूजीलैंड के लिए जहां स्पिन की जिम्मेदारी रविंद्र ने संभाली तो वहीं तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पावरप्ले में दो ओवर में एक मेडन से तीन रन देकर दो विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के लिए इस बड़े अंतर की जीत ने दो अहम अंक तो पक्के किए ही और उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब भी पहुंचा दिया। अब पाकिस्तान को क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए अपने आखिरी मैच में बड़ी जीत की जरूरत है। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला शुक्रवार को यहां सुपर आठ के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से होगा जबकि पाकिस्तान की टीम शनिवार को पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका से भिड़ेगी।

न्यूजीलैंड ने हेनरी की मदद से पावरप्ले में श्रीलंका को पस्त किया। इस तेज गेंदबाज ने पहले ओवर की पहली ही गेंद फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका को आउट कर दिया। फिर अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर हेनरी ने चरिथ असलांका (05) को पवेलियन लौटाया। श्रीलंका की टीम इन झटकों से पूरी तरह बिखर गई। रविंद्र ने अपने पहले ओवर में कुसल मेंडिस को विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट कराया। दो गेंद बाद पवन रत्नायके ने भी स्टंप आउट हो गए। बांए हाथ के स्पिनर ने अपने अगले ओवर में फिर से कमाल दिखाया और कप्तान दासुन शनाका को आउट किया। दुशान हेमंथा भी उनकी एक और टर्न लेती गेंद का शिकार हुए। सैंटनर ने अपना कोटा पूरा करते हुए 19 रन देकर एक विकेट लिया।

उन्होंने श्रीलंका के शीर्ष स्कोरर कामिंडु मेंडिस (31) को आउट किया। इससे श्रीलंका की किस्मत और सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो गया। इससे पहले श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा के तीन झटकों ने न्यूजीलैंड को पटरी से उतारने की कोशिश की। न्यूजीलैंड ने 9.3 और 12.1 ओवर के बीच में नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें तीक्षणा (30 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के ओवरों में मैच का रूख पलट दिया। लेकिन मैककांकी ने अपने चयन को सही साबित करते हुए अंत में मोर्चा संभाला जबकि सैंटनर ने महत्वपूर्ण समय पर सात विकेट के लिए महज 47 गेंद में 84 रन की अहम साझेदारी की। सैंटनर ने 26 गेंद की पारी के दौरान चार छक्के और दो चौके लगाए। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए जबकि मैककांकी ने 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के जमाए।

न्यूजीलैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद छह विकेट पर 98 रन था। तब मैककांकी ने दुष्मंता चामीरा (38 रन देकर तीन विकेट) पर दो छक्के और एक चौका जड़कर 18 रन बटोरे। इसके बाद सैंटनर ने श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तीक्षणा पर 18वें ओवर में एक चौका और दो छक्के मारे जिससे 21 रन बने। इन दोनों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम चार ओवरों में 70 रन जुटाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अंतिम ओवरों में गलत लाइन एवं लेंथ के कारण लड़खड़ा गए। ऑफ स्पिनर तीक्षणा और तेज गेंदबाज चामीरा ने मिलकर छह विकेट लेकर न्यूजीलैंड पर लगाम कसी। न्यूजीलैंड ने नौ ओवर में दो विकेट पर 73 रन बना लिए थे। फिन एलन ने 13 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 23 रन बनाए जबकि रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन (तीन चौके, एक छक्का) बनाए।

इसके बाद तीक्षणा ने उनकी पारी में ब्रेक लगाया। उन्होंने अपनी कैरम गेंद से एलन को आउट किया। बाद में उन्होंने रविंद्र को आउट करने के बाद तीन गेंद के अंदर मार्क चैपमैन को खाता भी नहीं खोलने दिया। चामीरा ने उनका शानदार साथ दिया। उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए टिम सिफर्ट (08) और ग्लेन फिलिप्स (18) को आउट किया जबकि दुनिथ वेलालगे ने डेरिल मिचेल (03) को आउट किया।

Thu, 26 Feb 2026 09:12:28 +0530

  Videos
See all

NH-5 पर भिड़ी Delhi-Shimla Police #aajtak #shorts #viral #viralshorts #viralvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T03:45:03+00:00

Shorts : दिल्ली के चांदनी चौक में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बीच बाज़ार डकैती! |Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T03:45:03+00:00

Bhagya Chakra: Kumbh राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन | Kumbha Rashi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T03:46:13+00:00

Bhagya Chakra: आज का Lucky नंबर क्या है #shorts #shortsviral #rashifal #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T03:46:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers