Chuki Birda Success Story: कभी स्कूल में कबड्डी खेलने वाली राजस्थान की चुकी बिरड़ा आज पोल वॉल्ट की उभरती खिलाड़ी बन गई हैं. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने 3.91 मीटर की छलांग लगाकर अंडर-20 महिला पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. चुकी बिरड़ा की सफलता के पीछे संघर्ष और मेहनत की दिलचस्प कहानी है. आठ बेटियों वाले किसान परिवार में सबसे छोटी बिरड़ा को घर में सभी 'चुकी' कहकर बुलाते हैं. स्कूल के शिक्षक राम निवास साहू ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचानकर एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. बिरड़ा ने पहले लंबी कूद और अन्य खेलों में हिस्सा लिया, फिर पोल वॉल्ट को अपना लक्ष्य बनाया. आर्थिक परेशानियों और सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा. अब उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी है. उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है. Mon, 26 Oct 2026 09:27:29 +0530