अनुष्का शर्मा 'राधे गोविंदा' में झूमी, तो भक्ति में लीन नजर आए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
Anushka-Virat Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रहते हैं. दोनों ही भक्ति और सादगी की हो चल पड़े हैं. अब हाल गी में कपल मुंबई में मशहूर भक्ति गायक कृष्णा दास (Krishna Das) के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान अनुष्का 'राधे गोविंदा' में झूमती दिखीं तो विराट भी भक्ति में लीन नजर आए.
Watch ???? #AnushkaSharma and #ViratKohli soak in Krishna Das kirtan in Mumbai ✅ https://t.co/zIiSqh21lE
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 26, 2026
खबर अपडेट की जा रही है-
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर जारी, 'उड़ता तीर' ने भी संडे को मचाया गदर, जानें कलेक्शन
पाकिस्तान में 6 आतंकियों और 2 सैनिकों की मौत, जरकानी इलाके में हुई सुरक्षा बलों की मुठभेड़
Pakistan News: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों और सेना में बीच मुठभेड़ हुई है. आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान के लिए अब खुद आतंकवाद एक समस्या बन गया है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान जिले में छह आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना के दो जवानों की जान चली गई. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी.
सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, शनिवार को डेरा इस्माइल खान जिले के जरकानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 6 आतंकवादी मारे गए.
हथियार और गोला-बारूद बरामद
पाकिस्तानी सेना ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सेना के अनुसार, ये आतंकी सुरक्षाबलों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर हमलों के साथ-साथ आम नागरिकों की हत्या की घटनाओं में भी शामिल थे.
मुठभेड़ में दो जवानों की मौत
इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो जवानों की भी मौत हो गई. उनकी पहचान 36 वर्षीय नायक गुलाम मुर्तजा और 30 वर्षीय सिपाही तसीर अहमद के रूप में हुई है. सेना के मुताबिक, इलाके में अन्य आतंकवादियों की तलाश और उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
फितना अल-ख्वारिज से जुड़े थे आतंकी
पाकिस्तान सेना ने बताया कि 24 अक्टूबर सुरक्षा बलों ने डेरा इस्माइल खान जिले के जरकानी इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन 'फितना अल-ख्वारिज' से जुड़े 'ख्वारिज' (आतंकवादियों) की मौजूदगी की सूचना मिलने पर किया गया था. सुरक्षा बलों द्वारा बहुत ही सावधानी और कुशलता से चलाए गए इस ऑपरेशन में, छह 'ख्वारिज' मारे गए.
सैनिटाइजेशन अभियान का किया दावा
सेना ने दावा किया कि इलाके में मौजूद ख्वारिज को खत्म करने के लिए 'सैनिटाइजेशन' अभियान चलाया जा रहा है. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा 'अज्म-ए-इस्तेहकाम' (जिसे नेशनल एक्शन प्लान पर फेडरल एपेक्स कमेटी ने मंजूरी दी है) के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान पूरी तेजी से जारी रहेगा. इसका मकसद देश से विदेशी-समर्थित आतंकवाद के खतरे को पूरी तरह मिटाना है. हमारे बहादुर सैनिकों का यह बलिदान, हर कीमत पर अपने देश की रक्षा करने के हमारे दृढ़ संकल्प को और मजबूत करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










