Responsive Scrollable Menu

विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो साझा किया है। इस पुराने वीडियो में विद्युत रियल लाइफ में एक व्यक्ति की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग के दौरान का है, जहां एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान से फिसलकर नीचे गिर गया था और विद्युत ने अपनी जान की परवाह किए बिना नीचे कूदकर उसे बचाया था। इससे पहले विद्युत ने फैंस से कहा था ‘कोई तो टाइगर के हमलावरों को पकड़ लेता, गोलियां चलती रहीं लोग तमाशा देखते रहे’। इस बयान के बाद विद्युत को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। टाइगर पर हमले के बाद फैंस से पूछे थे सवाल यह पूरा मामला 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में हुई घटना से जुड़ा है, जहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद विद्युत जामवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर टाइगर को निडर बताया था, लेकिन साथ ही मौके पर मौजूद प्रशंसकों पर सवाल खड़े किए थे। विद्युत ने कहा था कि वहां कई फैंस मौजूद थे जो खुद को सबसे बड़ा फैन बताते हैं, लेकिन गोलियां चलने के दौरान उनमें से किसी ने भी भागकर हमलावरों को पकड़ने या रोकने की कोशिश नहीं की। विद्युत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल किया। 'बुलेट राजा' के सेट पर बचाई थी व्यक्ति की जान शेयर किया गया वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान पर अनियंत्रित होकर गिर जाता है। उसे गिरता देख विद्युत तुरंत ढलान की ओर दौड़ते हैं और नीचे कूदकर उस व्यक्ति को सुरक्षित पकड़ लेते हैं। अगर विद्युत सही समय पर वहां नहीं पहुंचते, तो उस व्यक्ति को गंभीर चोट लग सकती थी। डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने की थी विद्युत की तारीफ वीडियो क्लिप में फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया भी विद्युत जामवाल की तारीफ करते दिख रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने बताया था कि वह जगह काफी गहरी, संकरी और कांटों से भरी थी, जहां जरा सा पैर फिसलने पर गंभीर चोट आ सकती थी। इसके बावजूद विद्युत तुरंत उस व्यक्ति को बचाने के लिए नीचे कूद गए। निर्देशक ने कहा कि दूसरों की मदद करना विद्युत के स्वभाव में शामिल है। ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद एक्टर विद्युत जामवाल ने उनका हौसला बढ़ाया है। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टाइगर को सबसे निडर इंसान बताया। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में उनकी टीम का स्पष्टीकरण सामने आया है। टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि अभिनेता ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सदमे में होने का बयान दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि टाइगर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच को बयान देने की खबरों का खंडन एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच से बातचीत में कहा था कि वे गहरे सदमे में हैं और उनके ऊपर ऐसा जानलेवा हमला कौन और क्यों करना चाहेगा। हालांकि, संपर्क करने पर टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से झूठ है। टाइगर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही इस तरह की कोई बात हुई है। फर्जी AI वीडियो और अफवाहों से बचने की अपील इससे पहले टीम ने सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी दावों, AI से बने वीडियो और मनगढ़ंत कहानियों से बचने की अपील की। उसने लोगों से सिर्फ टाइगर और उनकी आधिकारिक टीम की जानकारी पर भरोसा करने को कहा। टीम ने कहा कि फर्जी खबरें और AI से बना कंटेंट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने कहा, “हम ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करते और न ही इससे हमारा कोई संबंध है। मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। “किसी भी जानकारी को पब्लिश करने से पहले उसकी पुष्टि करनी चाहिए। एंगेजमेंट या आर्थिक फायदे के लिए गलत जानकारी बनाने या फैलाने से बचना चाहिए।” 18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फुटबॉल ग्राउंड के बाहर निकलते हुए फायरिंग हो गई। दो हमलावरों ने 5-7 राउंड फायरिंग की। टाइगर जख्मी हुए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। ड्राइवर के जख्मी होने पर टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर आए और सीधे अस्पताल पहुंचे। राजस्थान, यूपी और हरियाणा से पकड़े गए 10 संदिग्ध मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अब तक 10 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ी जोड़ रही है। ये खबर भी पढ़ें टाइगर फायरिंग- हैंडलर ने टीवी देखकर शूटर्स को मैसेज किया:तुम्हारे चेहरे दिखे, निकलो; दावा- सलमान की तारीफ से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के अपडेट दे रहा था। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: फेंका बल्ला, कूदने लगे बाबर, माइक हेसन को कसकर जकड़ा, पाकिस्तान की जीत के बाद क्या हुआ?

Pakistan Winning Moment VIDEO: इंग्लैंड को लाहौर ववडे में हराने के बाद पाकिस्तान की जीत का जो मंजर नजर आया, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर उसके वीडियो छाए हैं. Mon, 26 Oct 2026 08:08:57 +0530

  Videos
See all

मोगा में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:33+00:00

PM Modi Varanasi Visit Vishesh LIVE: वायुवीरों का शौर्य, काशी से दुनिया को संदेश | Varanasi Air Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers