Responsive Scrollable Menu

Serbia Election में Aleksandar Vucic ने मानी हार, छात्र आंदोलन को मिली बढ़त

सर्बिया के लंबे समय से सत्ता में काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली, जिसमें उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्रों के नेतृत्व वाले व्यापक विपक्षी आंदोलन से था। इस आंदोलन से जुड़े लोग दो साल से उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बाल्कन देश में यह नतीजा एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाले वुचिच 14 वर्षों से लगभग पूर्ण सत्ता के साथ देश पर शासन कर रहे थे। उन्होंने छात्र आंदोलन को उन्हें सत्ता से हटाने की विदेशी ताकतों की साजिश करार दिया था। सर्बिया में 64 लाख मतदाता 250 सदस्यीय संसद के लिए प्रतिनिधि चुन रहे थे।

चुनाव में हार स्वीकार करते हुए वुचिच ने कहा कि उनकी पार्टी के अनुमान के मुताबिक, युवाओं के समर्थन वाली विपक्षी ‘स्टूडेंट्स लिस्ट’ को 135 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि उनकी एसएनएस पार्टी को करीब 105 सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने हार के लिए स्वतंत्र मीडिया और कुछ यूरोपीय देशों के कथित हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया। नतीजों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स लिस्ट के समर्थक बेलग्रेड और अन्य शहरों की सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने नारे लगाए, ‘‘अलेक्जेंडर चला गया।’’ पुलिस ने राजधानी में चुनाव आयोग के मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। वुचिच राष्ट्रपति के दो कार्यकाल पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री बनने की कोशिश कर रहे थे। 2024 में नोवी साद रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट की छतरी गिरने से 16 लोगों की मौत के बाद उनके समर्थन में गिरावट आई।

छात्रों ने इस हादसे के लिए भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को जिम्मेदार ठहराया। छात्रों ने गैर-दलीय अभियान के जरिए अर्थव्यवस्था को सुधारने और लोकतंत्र बहाल करने का वादा किया। उनके उम्मीदवारों में विशेषज्ञ, खिलाड़ी, किसान और कलाकार शामिल थे।

सरकार समर्थक मीडिया की आलोचना के बावजूद उन्होंने ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर समर्थन जुटाया।

Continue reading on the app

Kartik Maas 2026: कल से शुरू कार्तिक मास, जानें स्नान, तुलसी पूजा, दीपदान और व्रत के जरूरी नियम

Kartik Maas 2026: कार्तिक मास 2026 की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है. इस पवित्र महीने में स्नान, तुलसी पूजा, दीपदान, हरिनाम जप और दान का विशेष महत्व माना जाता है. जानिए कार्तिक मास के पहले दिन स्नान से कैसे करें शुरुआत, पूजा और व्रत के जरूरी नियम.

The post Kartik Maas 2026: कल से शुरू कार्तिक मास, जानें स्नान, तुलसी पूजा, दीपदान और व्रत के जरूरी नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: 8 बहनों के बीच पली 19 साल की 'चुकी' ने रच दिया इतिहास, पोल वॉल्ट में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

Chuki Birda Success Story: कभी स्कूल में कबड्डी खेलने वाली राजस्थान की चुकी बिरड़ा आज पोल वॉल्ट की उभरती खिलाड़ी बन गई हैं. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने 3.91 मीटर की छलांग लगाकर अंडर-20 महिला पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. चुकी बिरड़ा की सफलता के पीछे संघर्ष और मेहनत की दिलचस्प कहानी है. आठ बेटियों वाले किसान परिवार में सबसे छोटी बिरड़ा को घर में सभी 'चुकी' कहकर बुलाते हैं. स्कूल के शिक्षक राम निवास साहू ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचानकर एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. बिरड़ा ने पहले लंबी कूद और अन्य खेलों में हिस्सा लिया, फिर पोल वॉल्ट को अपना लक्ष्य बनाया. आर्थिक परेशानियों और सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा. अब उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी है. उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है. Mon, 26 Oct 2026 09:27:29 +0530

  Videos
See all

Saudi समर्थित मिलिशिया का हूती विद्रोहियों पर हमला, सैन्य वाहन तबाह | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:40+00:00

मोगा में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers