Responsive Scrollable Menu

SL vs NZ: मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने बचाई न्यूजीलैंड की लाज, श्रीलंका को मिला 169 रनों का लक्ष्य

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. वहीं रचिन रविंद्र ने 32 रनों का योगदान दिया. वहीं श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना ने 3 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड की शुरुआती रही थी खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 84 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवा दिए. फिन एलन (23), टिम सीफर्ट (8), ग्लेन फिलिप्स (18), रचिन रविंद्र (32), मार्क चैपमैन (0) और डेरिल मिशेल (3) रन बनाकर चलते बने.

मिचेल सैंटनर ने कोल मैककॉन्ची ने न्यूजीलैंड को मुश्किल से बाहर निकाला

इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 168 रनों तक पहुंचाया. मिचेल सैंटनर पारी के आखिरी गेंद पर आउट हुए. सैंटनर 26 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. इस दौपान उनके बल्ले से 2 चौका और 4 छक्का निकला. जबकि मैककॉन्ची 23 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. 

दुष्मंथा चमीरा और महीश थीक्षाना ने लिए 3-3 विकेट

श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और महीश थीक्षाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए. जबकि डुनिथ वेललेज को एक सफलता मिली.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, पवन रथनायके, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन. 

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की ये हरकत, बाद में मांगी माफी

Continue reading on the app

जर्मन चांसलर की चीन यात्रा निरंतर सहयोग का संकेत है : जर्मन विदेश व्यापार संघ के अध्यक्ष

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 25 से 26 फरवरी तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। जर्मन आर्थिक विकास और विदेश व्यापार संघ के अध्यक्ष माइकल शुमान ने 24 फरवरी को चाइना मीडिया ग्रुप के हाई-एंड इंटरव्यू कार्यक्रम के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चांसलर की यह यात्रा निरंतर सहयोग का संकेत होने के साथ-साथ एक व्यावहारिक आर्थिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब भी है।

माइकल शुमान ने कहा कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की इस यात्रा में प्रतिनिधिमंडल के साथ आया व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल युग के बाद से सबसे बड़ा है। उन्होंने इसे एक बहुत ही सकारात्मक संकेत माना, जो दर्शाता है कि जर्मन अर्थव्यवस्था और जर्मन उद्योग चीन के साथ सहयोग के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।

इस वर्ष अब तक तीन यूरोपीय नेता क्रमशः चीन का दौरा कर चुके हैं। शुमान का मानना है कि ये दौरे दर्शाते हैं कि चीन के साथ संवाद एक प्राथमिकता बनी हुई है। साथ ही ये भी दिखाते हैं कि तेजी से अस्थिर हो रही दुनिया में, कई लोग यह महसूस करने लगे हैं कि चीन एक स्थिर आधार बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Karnataka Vs J&K Ranji Trophy Final Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू, शतक पर साहिल लोत्रा की नजर, मुश्ताक भी क्रीज पर

Karnataka vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final Day 3 Live Score. जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए थे. Thu, 26 Feb 2026 09:47:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel visit:इजरायल से आतंक पर चोट! |Modi Netanyahu meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:14:09+00:00

Shorts : शहर की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से धक्का मुक्की | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:15:02+00:00

Superfast News: PM Modi's Israel Visit LIVE Updates | CM Yogi | Youth Congress | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:11:26+00:00

Pakistan News: ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में हो गया बड़ा बवाल! | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers