Responsive Scrollable Menu

Barack Obama Attacks Donald Trump: बराक ओबामा ने ट्रंप को दी चुनौती ! #shortvideo

Barack Obama Attacks Donald Trump: बराक ओबामा ने ट्रंप को दी चुनौती ! #shortvideo #BarackObama #DonaldTrump #USMidterms2026 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर, पवन खेड़ा बोले- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की बार-बार हो रही बदतमीजी

खड़गे की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर, पवन खेड़ा बोले- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की बार-बार हो रही बदतमीजी

Continue reading on the app

  Sports

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। ऑक्शन के लिए 146 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन टीमों के पास कुल 27 खाली स्लॉट हैं। इनमें 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों की जगह है। खिलाड़ियों की सूची में 119 भारतीय और 27 विदेशी शामिल हैं। WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। मुकाबले किन शहरों में होंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। स्टोरी में ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी… ऑक्शन कैसे होता है? बेस प्राइस और पर्स का मतलब समझिए ऑक्शन में टीमें उन खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती हैं, जिन्हें वे अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। हर खिलाड़ी की एक शुरुआती कीमत तय होती है, जिसे बेस प्राइस कहते हैं। इसके बाद टीमें बोली बढ़ाती हैं और सबसे ऊंची बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को खरीदती है। अगर कोई टीम बोली नहीं लगाती, तो खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह सकती है। हर टीम के पास खर्च करने के लिए सीमित रकम होती है, जिसे पर्स कहते हैं। किस खिलाड़ी ने कितनी बेस प्राइस रखी? इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने ₹50-50 लाख की बेस प्राइस रखी है। बेस प्राइस खिलाड़ी को मिलने वाली तय रकम नहीं होती, बल्कि बोली शुरू होने की कीमत होती है। बोली नहीं लगने पर खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह सकती है। मोलिन्यू पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल चुकी हैं। वह 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने उस सीजन के 10 मैचों में 12 विकेट लिए थे। घुटने की चोट के कारण वह 2025 सीजन में नहीं खेलीं और 2026 सीजन से भी बाहर रहीं। डंकली 2023 में गुजरात जायंट्स के लिए खेली थीं। उन्होंने 2024 सीजन के लिए अपना नाम नहीं दिया था और 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कौन होती हैं? ऑक्शन में कैप्ड और अनकैप्ड शब्द खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर इस्तेमाल किए जाते हैं। इस ऑक्शन में 119 भारतीय खिलाड़ियों में 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। विदेशी सूची में एसोसिएट देशों की 6 खिलाड़ी भी शामिल हैं। एसोसिएट देश वे हैं, जिनके क्रिकेट बोर्ड ICC के पूर्ण सदस्य नहीं हैं। हर फ्रेंचाइजी की स्क्वॉड में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 6 से ज्यादा नहीं हो सकती। टीमों के लिए रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या पर कोई तय सीमा नहीं थी। 28 सितंबर तक फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम दे दिए थे। बेंगलुरु में एलिस पेरी की वापसी इस नीलामी में सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीमें अपने किन फैसलों की भरपाई करना चाहेंगी। UP वॉरियर्स ने पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहने के बाद डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। RCB ने ग्रेस हैरिस को रिलीज किया, जबकि एलीस पेरी की वापसी से टीम के विदेशी खिलाड़ियों के चयन में नया समीकरण बनेगा। मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को रिलीज किया है, जो टीम के विकेटकीपिंग विकल्पों को लेकर सवाल खड़ा करता है। दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेल ली और स्नेह राणा को जाने दिया, जबकि गुजरात जायंट्स ने डैनी वायट-हॉज को रिलीज किया है। इंग्लैंड की कई खिलाड़ी ऑक्शन में क्यों नहीं आईं? इंग्लैंड की ओर से सिर्फ सोफिया डंकली और किरा चैथली ने नीलामी के लिए नाम दर्ज कराया है। चैथली की बेस प्राइस ₹10 लाख है। एलिस कैप्सी, डैनी गिब्सन, लॉरेन फिलर, लिंसी स्मिथ और डैनी वायट-हॉज जैसे नाम इस बार सूची में नहीं हैं। इसके पीछे दो संभावित वजहें हैं- 15 साल की इरा जाधव को मौका मिल सकता है अनकैप्ड खिलाड़ियों की बड़ी संख्या इस नीलामी को दिलचस्प बनाती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य वृंदा दिनेश और गोंगाडी त्रिशा पर नजर रहेगी। त्रिशा ने 2025 के अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। मुंबई की 15 साल इरा जाधव भी इस नीलामी की चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। जनवरी 2025 में BCCI की अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ उन्होंने 157 गेंदों पर नाबाद 346 रन की पारी खेली थी। मई 2026 में आयोजित पहली टी-20 मुंबई महिला लीग के ऑक्शन में इरा ₹10 लाख में बिकी थीं। उन्हें आकाश टाइगर्स ने खरीदा था और वह लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं। इससे पहले 14 साल की उम्र में उन्होंने WPL ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अनसोल्ड रही थीं। मल्लिका होंगी ऑक्शनर मल्लिका सागर मुंबई की आर्ट कलेक्टर और प्रोफेशनल ऑक्शनर हैं। उन्होंने अमेरिका के ब्रायन मॉर कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की और 2001 में न्यूयॉर्क के मशहूर ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज से अपना करियर शुरू किया। मल्लिका 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी कराने वाली पहली महिला बनीं। 2023 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली नीलामी कराई और उसी साल IPL 2024 में IPL इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर बनीं। पिछले मेगा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन थीं? WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में हुआ था। उस नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल थीं, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी थीं। पांच फ्रेंचाइजी के लिए कुल 67 से 73 स्लॉट भरे जाने थे, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ियों की जगहें शामिल थीं। खिलाड़ियों की बेस प्राइस ₹10 लाख से ₹50 लाख तक थी। दिल्ली चारों सीजन के फाइनल में पहुंची WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक दो-दो बार खिताब जीता है। दिल्ली कैपिटल्स चारों सीजन में फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2026 में RCB ने अपना दूसरा खिताब हासिल किया था। ऑक्शन की प्रक्रिया क्या होगी? पहले कैप्ड खिलाड़ियों का पूरा राउंड होगा। इसमें क्रम से बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर पेश किए जाएंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का राउंड होगा। शुरुआती राउंड के बाद तेज नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों के नाम देंगी। Mon, 26 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

UP Election 2027: Akhilesh Yadav पर Yogi का तंज, विरासत और बुद्धि पर क्या बोले CM Yogi Adityanath? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T23:00:22+00:00

Bathinda के जिड्डा गांव में पराली जलाते दिखे किसान #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T23:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers