Responsive Scrollable Menu

मेकअप करते वक्त की वो गलतियां, जो समय से पहले आपको दिखा सकती हैं बूढ़ा

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आज की जीवन शैली ऐसी है कि घर में रहकर भी स्किन का ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि सूरज की यूवी किरणें स्किन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं।

घर से निकलते वक्त भी कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। अगर चेहरे पर मेकअप किया है तो त्वचा का और ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। बहुत सारी ऐसी गलतियां हम रोजाना करते हैं, जो मेकअप के बाद चेहरे को नुकसान पहुंचाती हैं।

साधारण अवधारणा है कि मेकअप खूबसूरती को बढ़ाता है, लेकिन गलत आदतें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए मेकअप के बाद अच्छे से स्किन केयर करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको मेकअप के बाद के कुछ ऐसे जरूरी स्टेप्स और सावधानियों के बारे में बताएंगे, जो आपके चेहरे को निखारने में मदद करेंगे।

पहला है स्किनकेयर के बिना ही मेकअप करना। कई लोग सीधा फाउंडेशन या प्राइमर चेहरे पर लगा देते हैं और यह तरीका स्किन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे स्किन के रोम छिद्रों के भीतर फाउंडेशन या प्राइमर चला जाता है और पिंपल होने लगते हैं। इससे बचने के लिए पहले स्किन को अच्छे से तैयार करें और अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजर लगाएं। मॉइस्चराइजर लगाने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं। ये तरीका चेहरे पर ग्लो और स्किन को तैयार करने में मदद करता है। इस स्टेप के बाद ही मेकअप करना शुरू करें।

दूसरा गंदे ब्रश का इस्तेमाल। मेकअप करने से पहले अपने ब्रश को जरूर धोएं। पुराने ब्रश को लंबे समय बाद दोबारा स्किन पर लगाने से बचें क्योंकि ये पिंपल, खुजली, जलन और डलनेस का कारण बन सकता है। हफ्ते में एक बार अपना ब्रश जरूर धोएं और अच्छे से धूप में सुखाएं।

तीसरा, रोजाना फाउंडेशन लगाने से बचें। अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं तो यह स्किन के लिए बहुत हानिकारक है। रोजाना फाउंडेशन का इस्तेमाल स्किन के रोम छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां और झाइयां चेहरे पर दिखने लग जाती हैं। इसलिए रोजाना सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।

चौथा, मेकअप के साथ सो जाना। कई बार रात के समय थक जाने की वजह से मेकअप उतारने का मन नहीं करता है, जो स्किन से जुड़ी सबसे ज्यादा समस्या पैदा करता है। रातभर चेहरे पर मेकअप लगा रहने से त्वचा रूखी और डल हो जाती है। ऐसे में स्किन को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर अप्लाई करने के बाद ही सोएं। यह आदत और सावधानी स्किन को डैमेज होने से बचाएगी और स्किन जवां महसूस करेगी।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bank Holiday In March: मार्च में होली समेत कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holiday In March: मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना बेहद अहम हो जाता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी अवकाश सूची के मुताबिक मार्च 2026 में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और जम्मू समेत कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. लगातार छुट्टियों की वजह से शाखाओं में कामकाजी दिन सीमित रहेंगे, जिससे अंतिम समय में भीड़ और देरी की आशंका बढ़ सकती है. 

इतनी लंबी छुट्टियां क्यों?

मार्च हमेशा से दो कारणों से खास रहता है त्योहारों की भरमार और वित्तीय वर्ष का समापन। इस बार छुट्टियों का गणित कुछ यूं बन रहा है:

- 5 रविवार महीने में पड़ रहे हैं

- दूसरा और चौथा शनिवार बैंकिंग नियमों के अनुसार अवकाश रहेगा.

- होली, ईद, महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ कई राज्यों के क्षेत्रीय पर्व भी शामिल हैं.  इन सबको मिलाकर कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 

राज्यवार अवकाश का असर

मार्च के अलग-अलग दिनों में विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. कुछ तिथियों पर केवल चुनिंदा राज्यों में अवकाश रहेगा, जबकि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

उदाहरण के तौर पर, 4 मार्च और 26 मार्च को कई बड़े राज्यों में एक साथ अवकाश रहेगा. वहीं 21 मार्च को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे, कुछ राज्यों को छोड़कर. महीने के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा, जो वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार छुट्टियों के चलते चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट जारी करने, लोन प्रोसेसिंग और केवाईसी अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं. यदि आपको बैंक मैनेजर से मिलना है या किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने हैं, तो छुट्टियों का कैलेंडर पहले से देख लें.

हालांकि राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और एटीएम 24x7 उपलब्ध रहेंगी. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे अधिकांश काम ऑनलाइन निपटाए जा सकते हैं.

प्लानिंग से बचें परेशानी

मार्च में कामकाजी दिनों की संख्या कम रहने के कारण अंतिम सप्ताह में शाखाओं पर भीड़ बढ़ना तय है. बेहतर होगा कि टैक्स, निवेश, लोन ईएमआई या अन्य जरूरी वित्तीय कार्य समय रहते पूरे कर लें. सही प्लानिंग से आप लंबी छुट्टियों के बावजूद बिना तनाव के अपने बैंकिंग काम निपटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Who Is Sahil Lotra: कौन हैं साहिल लोत्रा? जिन्हें माना जा रहा है जम्मू-कश्मीर का 'सीक्रेट वेपन'
 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग में South Africa-West Indies की भिड़ंत, दांव पर नॉकआउट का टिकट

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 26 फरवरी को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आई हैं और सेमीफाइनल में जल्दी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने मुंबई में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में भारत को 76 रन से मात दी। इन नतीजों ने ग्रुप 1 की तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार भारत और जिम्बाब्वे अब अंकतालिका में पीछे चल रहे हैं और उन्हें वापसी के लिए बाकी मुकाबलों पर निर्भर रहना होगा।

गौरतलब है कि अगर साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है और भारत अपने मैच में जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो अगले चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल जैसा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं अगर वेस्टइंडीज जीतती है तो भारत की राह और कठिन हो सकती है, खासकर नेट रन रेट के समीकरण को देखते हुए।

हालांकि दोनों टीमों का फोकस फिलहाल सिर्फ अपनी जीत पर रहेगा। एक और जीत उन्हें लगभग नॉकआउट में पहुंचा सकती है। वेस्टइंडीज जहां तीसरा टी20 विश्व खिताब जीतने का सपना देख रही है, वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश में है।

मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच के बारे में माना जा रहा है कि यह सूखी और दोहरी गति वाली हो सकती है, जिससे स्पिन और धीमी गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले मैच में तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि नमी 30 से 40 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। हल्की हवा भी चल सकती है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में संतुलन बनाए रखा है। वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडन मार्करम के हाथों में है। अनुभव और युवा जोश का मिश्रण इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।
Wed, 25 Feb 2026 22:24:42 +0530

  Videos
See all

YUVIKA CHAUDHARY का कुल लूक हुआ वायरल #aajtak #shorts #entertainment #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:05+00:00

AI Summit में प्रदर्शन करने वाले Youth Congress के 3 कार्यकर्ताओं को Delhi Police ने पकड़ा। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:12:17+00:00

PM Modi Israel Visit: इजराइल संसद में पीएम मोदी #pmmodiisraelvisit #pmmodi #shorts #news #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:01+00:00

एक शो के प्रमोशन में पहुंचे SAURABH SHUKLA #entertainment #shorts #aajtak #news #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers