Responsive Scrollable Menu

Bank Holiday In March: मार्च में होली समेत कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holiday In March: मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटाना बेहद अहम हो जाता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी अवकाश सूची के मुताबिक मार्च 2026 में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और जम्मू समेत कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. लगातार छुट्टियों की वजह से शाखाओं में कामकाजी दिन सीमित रहेंगे, जिससे अंतिम समय में भीड़ और देरी की आशंका बढ़ सकती है. 

इतनी लंबी छुट्टियां क्यों?

मार्च हमेशा से दो कारणों से खास रहता है त्योहारों की भरमार और वित्तीय वर्ष का समापन। इस बार छुट्टियों का गणित कुछ यूं बन रहा है:

- 5 रविवार महीने में पड़ रहे हैं

- दूसरा और चौथा शनिवार बैंकिंग नियमों के अनुसार अवकाश रहेगा.

- होली, ईद, महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ कई राज्यों के क्षेत्रीय पर्व भी शामिल हैं.  इन सबको मिलाकर कई राज्यों में कुल 12 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 

राज्यवार अवकाश का असर

मार्च के अलग-अलग दिनों में विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. कुछ तिथियों पर केवल चुनिंदा राज्यों में अवकाश रहेगा, जबकि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

उदाहरण के तौर पर, 4 मार्च और 26 मार्च को कई बड़े राज्यों में एक साथ अवकाश रहेगा. वहीं 21 मार्च को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे, कुछ राज्यों को छोड़कर. महीने के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा, जो वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार छुट्टियों के चलते चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट जारी करने, लोन प्रोसेसिंग और केवाईसी अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं. यदि आपको बैंक मैनेजर से मिलना है या किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने हैं, तो छुट्टियों का कैलेंडर पहले से देख लें.

हालांकि राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और एटीएम 24x7 उपलब्ध रहेंगी. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे अधिकांश काम ऑनलाइन निपटाए जा सकते हैं.

प्लानिंग से बचें परेशानी

मार्च में कामकाजी दिनों की संख्या कम रहने के कारण अंतिम सप्ताह में शाखाओं पर भीड़ बढ़ना तय है. बेहतर होगा कि टैक्स, निवेश, लोन ईएमआई या अन्य जरूरी वित्तीय कार्य समय रहते पूरे कर लें. सही प्लानिंग से आप लंबी छुट्टियों के बावजूद बिना तनाव के अपने बैंकिंग काम निपटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Who Is Sahil Lotra: कौन हैं साहिल लोत्रा? जिन्हें माना जा रहा है जम्मू-कश्मीर का 'सीक्रेट वेपन'
 

Continue reading on the app

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

काबुल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है। कुछ अन्य जगह 5.7 बताई गई है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर इलाके में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। बुधवार को स्थानीय समयानुसार 4 बजकर 42 मिनट पर तेज झटकों से लोग सहम गए।

भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 36.93 डिग्री नॉर्थ अक्षांश और 71.61 डिग्री ईस्ट देशांतर पर स्थित था। जबकि हाइपोसेंटर जमीन की सतह से 90.2 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के सिसमोलॉजी विभाग के अनुसार झटके इस्लामाबाद, स्वात, पेशावर, चित्राल और पाकिस्तान के दूसरे शहरों में भी महसूस किए गए।

प्रभावित शहरों में रहने वालों ने तेज झटकों की सूचना दी, जिससे कई लोगों को घर और ऑफिस खाली करने पड़े और वे खुली जगहों पर सुरक्षित जगह पर चले गए। अभी तक किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

20 फरवरी को भी अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे काबुल और कई अन्य प्रांत हिल गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पंजशीर प्रांत की राजधानी बजारक से लगभग 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था, जो 90 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था।

पिछले साल नवंबर में आए भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई थी। कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है। 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जिसकी पुष्टि तालिबान शासन ने खुद की थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए कितना मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 खाली पदों को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक … Wed, 25 Feb 2026 22:48:20 GMT

  Videos
See all

सच‍िन तेंदुलकर को LBW आउट देना गलती थी.. #SachinTendulkarLBWcontroversy #SteveBucknor #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:30:34+00:00

T20 World Cup 2026: अब नेट रन रेट से आगे निकली कहानी #shorts #teamindia #t20worldcup #india #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:30:59+00:00

Samsung Galaxy S26 Series हुई लॉन्च, जानिए क्या है ख़ास #shorts #Samsung #GalaxyS26 #GalaxyS26Series #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:31:20+00:00

अंधेरी में देखी गईं NYRRAA M BANERJI #entertainment #news #ytshorts #news #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:31:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers