Responsive Scrollable Menu

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

वेनेजुएला की विपक्षी नेता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो दिसंबर, 2025 के बाद रविवार को पहली बार देश में लौटीं। अमेरिकी सेना द्वारा देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया गया था। मचाडो ने सोशल मीडिया पर अपने लौटने की घोषणा करते हुए लिखा, “मैं यहां हूं।

आपके साथ।” इस बीच, वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मचाडो के देश लौटने की पुष्टि की और कहा कि वह भी “बहुत जल्द” उनके साथ होंगे। उन्होंने कहा, “आज वेनेजुएला के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमारी संप्रभु आवाज इस प्रक्रिया का नेतृत्व करने और मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ लौट आई है!

आप जानते हैं, यह लड़ाई अंत तक जारी रहेगी।” दस महीने से अधिक समय तक निर्वासन में रहने के बाद मचाडो की स्वदेश वापसी ऐसे समय हुई है, जब वेनेजुएला के लोकतांत्रिक भविष्य और उसमें अमेरिका की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद से वेनेजुएला का शासन कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज चला रही हैं। वह लंबे समय से मादुरो की सहयोगी रही हैं और उन्हें मादुरो का उत्तराधिकारी बनने के लिए ट्रंप प्रशासन का समर्थन मिला था।

रोड्रिगेज को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करने के लिए जितनी अवधि की अनुमति दी गई थी, वह उससे अधिक समय तक इस पद पर बनी हुई हैं। देश में अभी तक चुनाव की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।

Continue reading on the app

बसंत का राग, शरद का अनुराग… प्रकृति के महारास की पूर्णिमा का अद्भुत दर्शन

पूरे साल में सिर्फ एक रोज ही शरद पूर्णिमा का चांद सोलह कलाओं वाला होता है. कहते हैं चन्द्रमा से इस रोज अमृत बरसता है. इसलिए शरद अमरत्व का प्रतीक भी है. इसे 'कोजागरी पूर्णिमा' भी कहते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स ने माइकल हसी से नाता तोड़ा, कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. 8 साल से टीम से जुड़े माइकल हसी अब इस टीम का हिस्सा नहीं रहे. Mon, 26 Oct 2026 22:53:25 +0530

  Videos
See all

बठिंडा में पराली जलाने का सिलसिला जारी, VIDEO Viral | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T20:36:54+00:00

असम आगे बढ़ रहा है, विपक्ष अब भी लोडिंग में! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T20:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers