Responsive Scrollable Menu

'सखियों' के नाम से गोपनीय जगह, गुप्त दरवाजे का दावा; मठ में रहीं लेखिका भूमिका द्विवेदी ने बताई आंखों देखी

Shankaracharya Avimukteshwaranand: वाराणसी के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया गया है. यह मामला आशुतोष महाराज नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके एक शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी धाराएं लगाई गई हैं.

लेखिका ने लगाए गंभीर आरोप

इसी बीच लेखिका भूमिका द्विवेदी ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं. भूमिका का कहना है कि वह साल 2022 में वाराणसी पर किताब लिखने के सिलसिले में वहां गई थीं और करीब दो महीने तक स्वामी के वाराणसी स्थित विद्यापीठ में रहीं.

आश्रम में रहते हुए दिखी चौंकाने वाली गतिविधियां 

भूमिका द्विवेदी के मुताबिक, 18 मार्च 2022 से मई 2022 तक आश्रम में रहने के दौरान उन्होंने कई ऐसी गतिविधियां देखीं, जो उन्हें असामान्य और चौंकाने वाली लगीं. उनका दावा है कि जब मठ के मैनेजर ने रजिस्टर में उनका नाम दर्ज किया तो पूछताछ का तरीका उन्हें संदिग्ध लगा. उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम में एक महिला को खास दर्जा दिया गया था और उसके आदेश के बिना कोई बड़ा फैसला नहीं होता था.

'सखियों' के नाम से मौजूद है एक गोपनीय क्षेत्र 

भूमिका के अनुसार, आश्रम में 'सखियों' के नाम से एक अलग क्षेत्र था, जहां जाने की मनाही थी. उस हिस्से को आम लोगों से गोपनीय रखा जाता था. उनका यह भी दावा है कि वहां पढ़ने वाले बटुकों को सीमित संपर्क में रखा जाता था. उनसे बातचीत और फोटो खिंचवाने पर रोक थी. यहां तक कि उन्हें अपने माता-पिता से भी ज्यादा मिलने की अनुमति नहीं दी जाती थी.

मठ परिसर में गुप्त दरवाजे का भी दावा

लेखिका ने यह भी दावा किया है कि मठ परिसर में एक गुप्त दरवाजा है और कई गतिविधियां गोपनीय तरीके से संचालित होती हैं. उन्होंने आश्रम में संगमरमर के कमरे, कालीन, सीसीटीवी, एलईडी, लिफ्ट और पांचवीं मंजिल पर स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होने की बात कही है.

स्वामी बनने के बाद खरीदीं 22 संपत्तियां- भूमिका द्विवेदी

भूमिका द्विवेदी का आरोप है कि शंकराचार्य बनने के बाद स्वामी ने 22 संपत्तियां खरीदीं और कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां दीं. उन्होंने बटुकों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य के समर्थक फलहारी बाबा का बड़ा ऐलान, 'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले के 21 लाख देंगे इनाम'

Continue reading on the app

SL vs NZ: श्रीलंका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

SL vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुप-8 का मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि श्रीलंका को सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, पवन रथनायके, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी फाइनल में बवाल... जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर लग सकता है भारी जुर्माना, मैच के बाद सुनाई जाएगी सजा

Paras Dogra match fees 50% fine: रणजी ट्रॉफी फाइनल में उस समय बवाल हो गया जब जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कनार्टक के सब्सिट्यूट फील्डर केवी अनीश को जानबूझक हेड बट मारा. इसके लिए पारस डोगरा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है. Wed, 25 Feb 2026 19:09:37 +0530

  Videos
See all

'गलती से हो गई हत्या, बहन शामिल नहीं #lucknowmurdercase #ManvendraSinghMurder #Akshat #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:08+00:00

बेकाबू कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,CCTV Video सामने आया #shorts #shortsvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:09+00:00

जब दुल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन को मार दी गोली | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:41+00:00

CM Yogi News:क्या हुआ ऐसा कि राजस्थान में हो रही योगी मॉडल की डिमांड? |CM Yogi | CM Bhajanlal Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers