दिवाली से लेकर छठ पूजा तक नवंबर 2026 में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट
नवंबर का महीना बेहद ही खास होने वाला है। माह की शुरुआत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष रविवार से होगी। पहले ही दिन अहोई अष्टमी व्रत है। वहीं पहली तारीख को पुष्य नक्षत्र और सवार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी होने वाला है। सूर्य तुला राशि और चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा नवंबर में धनतेरस, दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा समेत बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार भी पड़ रहे हैं।
नवंबर महीने में कई ग्रहों के चाल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, इस दिन को वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 12 नवंबर को सिंह राशि में मंगल और 13 नवंबर को सिंह राशि में बुध का गोचर होगा। 6 नवंबर को शुक्र का कोचर कन्या और 22 नवंबर को तुला राशि में होने वाला है।
कब है एकादशी व्रत?
नवंबर के महीने में दो एकादशी व्रत हैं। रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर गुरुवार को रखा जाएगा। देवउठनी एकादशी यानि हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर शुक्रवार को पड़ रहा है। यह दिन बेहद ही खास होता है। क्योंकि भगवान विष्णु 4 महीने बाद योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश इत्यादि शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। 21 नवंबर को तुलसी विवाह है।
दिवाली और धनतेरस कब?
हिंदू धर्म में दिवाली का बेहद ही विशेष महत्व होता है। इसे अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। 6 नवंबर को धनतेरस, 7 नवंबर को छोटी दीवाली और 9 नवंबर को कार्तिक अमावस्या है।
नवंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
- अहोई अष्टमी- 1 नवंबर
- रमा एकादशी- 5 नवंबर
- धनतेरसर – 6 नवंबर
- हनुमान जयंती और छोटी दिवाली- 7 नवंबर
- दिवाली और महालक्ष्मी पूजन- 8 नवंबर
- सोमवती अमावस्या/कार्तिक अमावस्या और विश्वकर्मा दिवस- 9 नवंबर
- गोवर्धन पूजा- 10 नवंबर
- भाई दूर-11 नवंबर
- छठ पूजा महापर्व- 15 नवंबर गोपाष्टमी
- सूर्य संक्रांति- 16 नवंबर
- गोपाष्टमी- 17 नवंबर
- भीष्म पंचक की शुरुआत- 20 नवंबर
- देवउठनी एकादशी- 20 नवंबर
- तुलसी विवाह- 21 नवंबर
- वैकुंठ चतुर्दशी- 23 नवंबर
- श्री गुरु नानक जयंती, भीष्म पंचक समाप्त और कार्तिक पूर्णिमा- 24 नवंबर
(Disclaimer:- यह आलेख पौराणिक कथाओं, पंचांग, ग्रंथों और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की अलह जरूर लें।)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी ताकत, फिट होकर लौटा मैच विनर प्लेयर
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के निर्णायक और आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित कर दिया गया है. ग्रीन अब केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चयन के लिए पूरी तरह उपलब्ध हैं, जिससे सीरीज के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत हो गया है.
चोट से उबरकर कैमरून ग्रीन की शानदार वापसी
कैमरून ग्रीन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की गंभीर समस्या के कारण इस महत्वपूर्ण सीरीज के पहले दो मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. उन्हें यह चोट सितंबर के आखिर में इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी थी, जिसके बाद से वे लगातार कड़े रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे थे और अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे. अब केपटाउन टेस्ट से ठीक 2 दिन पहले ग्रीन ने नेट पर वापस आकर बल्लेबाजी का जमकर प्रैक्टिस किया और बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक बैटिंग की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल टीम ने उनकी रिकवरी पर हरी झंडी देते हुए उन्हें आगामी मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है.
Cameron Green is good to go for Australia's Test series decider against South Africa in Cape Town.
— Cricinfo (@cricinfo) October 25, 2026
Who should he replace in their batting line-up? pic.twitter.com/DeYjFQumqk
बतौर बल्लेबाज सिर्फ खेलेंगे ग्रीन, गेंदबाजी पर सस्पेंस
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने साफ किया है कि कैमरून ग्रीन मैच खेलने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन वे मैदान पर एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मेडिकल टीम ने उन्हें फिट तो घोषित कर दिया है, लेकिन उनके शरीर और वर्कलोड को देखते हुए अभी तुरंत गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी है. डॉक्टर और टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते ताकि वे फिर से चोटिल न हों. हालांकि, इसके बावजूद एक बल्लेबाज के रूप में भी उनका टीम में वापस आना ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर को बहुत ज्यादा मजबूती देगा, क्योंकि वे अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं.
1-1 की बराबरी पर है सीरीज, केपटाउन में होगा महामुकाबला
3 मैचों की यह टेस्ट सीरीज इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ी है और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी. वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए जीत दर्ज की थी. अब 27 अक्टूबर से केपटाउन के मैदान पर होने वाला यह तीसरा टेस्ट मैच ही सीरीज का फैसला करेगा. ऐसे में कैमरून ग्रीन की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है.
Australia are pondering where Cameron Green fits in their batting line-up as he nears a return from an abdominal injury for the third Test #SAvAUS
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 25, 2026
Full story: https://t.co/7KVC7SAWTO pic.twitter.com/0fcgePv8CJ
चोट और रिकवरी को लेकर ग्रीन का आया पहला बयान
कैमरून ग्रीन ने चोट से उबरने के बाद अपना पहला बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'यह काफी अनोखी चोट थी. मैं इस बात से काफी हैरान हूं कि यह कितनी जल्दी ठीक हो गई है, या चोट के कुछ हफ्तों बाद ही मैं खुद को कितना बेहतर और फिट महसूस कर रहा हूं.' बैटिंग ऑर्डर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे खेलने का काफी अनुभव है. मुझे लगता है कि मैं नंबर चार और पांच के लिए सबसे सही हूं. लेकिन... टीम जो भी चाहती है, उसके हिसाब से मैं बैटिंग ऑर्डर में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए बहुत खुश हूं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation











