Responsive Scrollable Menu

प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकंड में बुकिंग करें:‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा

प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले घंटों और दिनों की बातचीत के बाद होता था, वह अब स्मार्टफोन के एक क्लिक पर सिमट गया है। फ्लाईहाउस, जेटली और लेवो डॉट एयरो जैसे नए स्टार्टअप के साथ व्हील्स अप और एक्सओ जैसे पुराने खिलाड़ी ऐसे एप लेकर आए हैं, जो महज 30 सेकंड में प्राइवेट जेट बुक करने का वादा करते हैं। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक पारंपरिक रूप से प्राइवेट जेट बुक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। इसमें किसी ब्रोकर को कॉल करना, बजट पर चर्चा करना और फिर ब्रोकर द्वारा एयरक्राफ्ट मालिकों से संपर्क करने की लंबी प्रक्रिया होती थी। इसमें कई बार सही विमान ढूंढने में कई दिन तक लग जाते थे और कीमतें भी पारदर्शी नहीं होती थीं। नए एप्स इस पूरी प्रक्रिया से ‘मिडलमैन’ यानी ब्रोकर को हटा रहे हैं। फ्लाईहाउस के फाउंडर सैनफोर्ड मिचेलमैन कहते हैं, ‘अब कोई दूसरा मेरे लिए विमान नहीं चुन रहा है। मेरे पास रियल-टाइम में ढेरों विकल्प हैं और चूंकि ब्रोकर की फीस नहीं है, इसलिए कीमतें भी कम हैं।’ कंपनी ने एक ‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल पेश किया है, जहां विमान मालिक बिजनेस पाने के लिए अपनी कीमतें कम करते हैं, जिसे यूजर लाइव देख सकते हैं। डिजिटल क्रांति के बावजूद, कुछ विशेषज्ञ अब भी पुराने तरीके को बेहतर मानते हैं।’ प्राइवेट जेट कार्ड कंपैरिजन के संपादक डग गोलन का कहना है कि एक अनुभवी ब्रोकर विमान की बारीकियों के बारे में एप से बेहतर जानकारी दे सकता है। बड़ी सुविधा, पूरी फ्लाइट नहीं, सिर्फ एक सीट भी बुक करने की आजादी फ्रेंडशेयर- फ्लाई हाउस का नया फीचर यूजर्स को समान रुचि वाले लोगों के साथ मिलकर पूरी फ्लाइट के बजाय सिर्फ पसंद की सीटें बुक करने की सुविधा देता है। एक्सओ का नेटवर्क - विस्टा ग्लोबल की यूनिट 2,000 से अधिक विमानों के डेटा और एल्गोरिदम का उपयोग करती है, जिससे वे 96% सटीक और गारंटीड कीमतें दे पाते हैं। हाइब्रिड मॉडल- व्हील्स अप ने अपने एप में निजी जेट के साथ कमर्शियल उड़ानों को भी जोड़ दिया है, ताकि सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से यात्रा चुन सकें। बुकिंग से पहले एआई अब फ्यूल कैपेसिटी, एयरपोर्ट नियम जांच रहा एलीवेट जेट जैसी कंपनियां बुकिंग प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। यह सिस्टम न केवल विमान बुक करता है, बल्कि यह भी जांचता है कि वह विमान उस खास रूट पर उड़ान भर सकता है या नहीं। इसमें ईंधन की क्षमता, क्रू की सीमा और एयरपोर्ट की पाबंदियों का रियल-टाइम डेटा विश्लेषण किया जाता है। कंपनी के सीईओ ग्रेग रैफ के मुताबिक, ‘हम उन पेचीदगियों को पहले ही पकड़ लेते हैं जो अक्सर ब्रोकर छिपा जाते हैं।’

Continue reading on the app

गुजिया बनाने का 'गिलास वाला हैक' देखा क्‍या आपने? 1 बार में बनता है 7! सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

Gujiya making hack : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त ट्रेंड कर रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक गिलास की मदद से आप एक बार में किस तरह आप सात गुजिया बना सकते हैं. कंटेंट क्रिएटर राधिका मारू ने इस स्मार्ट तरीके को शेयर किया है. यह जुगाड़ न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि त्योहार की तैयारियों को भी काफी आसान बना देता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM: भारत के लिए 'करो या मरो', क्या अभिषेक की होगी छुट्टी, जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन बाहर कौन अंदर? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है। भारत सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा या नहीं, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। आइए जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं। Wed, 25 Feb 2026 19:30:50 +0530

  Videos
See all

'गलती से हो गई हत्या, बहन शामिल नहीं #lucknowmurdercase #ManvendraSinghMurder #Akshat #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:08+00:00

जब दुल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन को मार दी गोली | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:41+00:00

देश का लोकतंत्र खतरे में है: Deepender Singh Hooda #shortsvideo #bjpvscongress #aisummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:06+00:00

CM Yogi News:क्या हुआ ऐसा कि राजस्थान में हो रही योगी मॉडल की डिमांड? |CM Yogi | CM Bhajanlal Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers