Responsive Scrollable Menu

दिल्ली पुलिस का दावा: युवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का ठेका कितने में तय हुआ? 'व्यापारी' ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है। अभी तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं, जो कि इस साजिश के बीच एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे और इस साजिश को रचने वाले भी बेनकाब हो जाएंगे। पुलिस ने बताया कि आज चार आरोपियों की पुलिस हिरासत खत्म हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। 

पुलिस ने बताया कि एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में आरोपी कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। आज हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा से पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों से 5 दिन की और हिरासत मांगी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आरोपी उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट ले जाने का वीडियो...

युवा कांग्रेस के लिए बड़े पैमाने में छापी गई टीशर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि एआई समिट में प्रदर्शन अचानक से नहीं किया गया। इसके पीछे सोची समझी साजिश रची गई। प्रदर्शनकारियों ने जो टीशर्ट पहनी थी, उसे बड़े पैमाने पर छापी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है और हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। पुलिस ने बताया कि रमेश चंद्र अग्रवाल नामक व्यक्ति ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। सत्र न्यायालय ने इस अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। रमेश चंद्र अग्रवाल ने अदालत को बताया कि उसने टीशर्ट थोक में एक लाख रुपये में बेची थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जो भी साजिशकर्ता होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue reading on the app

NCERT बुक से हटेगा 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' वाला अध्याय; सूत्रों ने किया दावा, CJI ने जताई थी आपत्ति

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े विवादित हिस्से पर तीखी बहस छिड़ गई है। विवाद के बीच खबर है कि इस संवेदनशील खंड को हटा दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंची

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड का सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश में धुल गया था. इस जीत से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं. श्रीलंका की लगातार यह दूसरी हार है. वही कीवी टीम की पहली जीत है और उसके 3 अंक हो गए हैं. ग्रुप 2 में तीन अंक के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गया. Wed, 25 Feb 2026 22:34:20 +0530

  Videos
See all

एक शो के प्रमोशन में पहुंचे SAURABH SHUKLA #entertainment #shorts #aajtak #news #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:00+00:00

Black And White Full: Gaza Peace Efforts पर क्या बोले PM Modi? | PM Modi Speech | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:14:51+00:00

YUVIKA CHAUDHARY का कुल लूक हुआ वायरल #aajtak #shorts #entertainment #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:05+00:00

AI Summit में प्रदर्शन करने वाले Youth Congress के 3 कार्यकर्ताओं को Delhi Police ने पकड़ा। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:12:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers