Goa में कन्नड़ बोलने से नहीं मिलेंगे वोट, CM Pramod Sawant ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
(फाइल फोटो के साथ) पणजी, 25 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस की यात्रा के दौरान कर्नाटक के अपने समकक्ष डी के शिवकुमार के हालिया भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि इस तटीय राज्य में कन्नड़ बोलने से वोट हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां के लोग कोंकणी भाषा अच्छी तरह से समझते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने अगले साल की शुरुआत में प्रस्तवित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गोवा की पहचान और हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘गोय राखण यात्रा’ (गोवा बचाओ अभियान) के दौरान आठ अक्टूबर को गोवा के कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को कन्नड़ भाषा में संबोधित किया था। यह अभियान 18 अक्टूबर को समाप्त हुआ।
सावंत ने शनिवार को दक्षिण गोवा के मुरगांव तालुका में भाजपा के कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई यहां आकर ‘येंदू गुंदू’ बोलता है, तो इससे उसे वोट नहीं मिलेंगे। गोवा के लोग कोंकणी बहुत अच्छी तरह जानते हैं।’’ सावंत ने कहा, ‘‘हम 2027 के चुनावों में 30 सीट जीतना चाहते हैं और मैं चाहता हूं कि उस तालिका में कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हो। हम इतिहास दोहराना चाहते हैं।’’ भाजपा के दो विधायकों के निधन के बाद, गोवा विधानसभा में उसके पास वर्तमान में 26 सदस्य हैं।
दो विधायकों वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा नीत राज्य सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सदन में वर्तमान में कांग्रेस के तीन, आम आदमी पार्टी के दो, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और ‘रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी’ का एक-एक विधायक है।
हिमाचल प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों का DA 45% से बढ़कर 50% हुआ, नवंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, ग्रुप-D कर्मियों को एरियर
दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा मिल गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के वित्त (विनियमन) विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस वृद्धि के बाद डीए/डीआर की दर 45 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई है।
इसमें 1 जुलाई 2023 से 1 प्रतिशत और 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ नवंबर 2026 में मिलेगा। इस फैसले से करीब 2.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्श को फायदा मिलेगा ।
यह हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होगा। अखिल भारतीय सेवा (ऑल इंडिया सर्विसेज) के अधिकारियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
महंगाई भत्ते की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश होने पर उसे अगले पूरे रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा। हालांकि 30 सितंबर 2026 तक की बकाया राशि के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
बता दें कि 2 किस्तों के भुगतान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की कुल 4 किश्तें या 10 प्रतिशत लंबित हैं। इनमें 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत, 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत, 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है।
इसके अलावा क्लास IV कर्मचारियों को पे-रिवीजन एरियर के तौर पर 10,000 रुपये देने के भी आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि 1 नवंबर 2026 को कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत जारी किया गया है।
प्रदेश की प्रगति में हमारे कर्मचारियों और अधिकारियों का योगदान महत्त्वपूर्ण है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने 5% DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
1 नवंबर को बढ़े हुए DA का लाभ दिया जाएगा। इसी दिन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बैंक खातों https://t.co/H3kxLo4neD
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) October 24, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
