Responsive Scrollable Menu

हिमाचल प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों का DA 45% से बढ़कर 50% हुआ, नवंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, ग्रुप-D कर्मियों को एरियर

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा मिल गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के वित्त (विनियमन) विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस वृद्धि के बाद डीए/डीआर की दर 45 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई है।

इसमें 1 जुलाई 2023 से 1 प्रतिशत और 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ नवंबर 2026 में मिलेगा। इस फैसले से करीब 2.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्श को फायदा मिलेगा ।

यह हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होगा। अखिल भारतीय सेवा (ऑल इंडिया सर्विसेज) के अधिकारियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ते की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश होने पर उसे अगले पूरे रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।  हालांकि 30 सितंबर 2026 तक की बकाया राशि के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

बता दें कि 2 किस्तों के भुगतान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की कुल 4 किश्तें या 10 प्रतिशत लंबित हैं। इनमें 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत, 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत, 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है।

इसके अलावा क्लास IV कर्मचारियों को पे-रिवीजन एरियर के तौर पर 10,000 रुपये देने के भी आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि 1 नवंबर 2026 को कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत जारी किया गया है।

Himachal government Order

 

 

 

Continue reading on the app

ट्रंप का बड़ा चुनावी दावा! जॉर्जिया के युवाओं को मिलेगी जॉब, जर्मन कार मेकर लगाएगी प्लांट

ट्रंप अपनी टैरिफ नीति का बचाव कर रहे हैं. वे जॉर्जिया में ऑडी के पहले अमेरिकी प्लांट में वोक्सवैगन के 4.2 अरब डॉलर के निवेश को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की एक बड़ी जीत के तौर पर पेश कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 क्रिकेट का नया किंग...अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Arshdeep Singh equals World Records: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने साल 2026 के कैलेंडर ईयर में अपने 30वें मैच में 39वां विकेट लेकर आयरलैंड के जोश लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. साथ ही वह फुल-मेम्बर देशों की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसी मैच में उन्होंने अपने करियर के 149 विकेट भी पूरे कर लिए. Tue, 27 Oct 2026 17:22:31 +0530

  Videos
See all

Mahabharat LIVE: SIR पर Rahul Gandhi का कांड! | INDI Protest | Gyanesh Kumar | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T12:17:44+00:00

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस पर बरसे यूपी के मंत्री! | Dinesh Pratap Singh on Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T12:14:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers