Responsive Scrollable Menu

Ghibli ट्रेंड से नाखुश विशाल ददलानी: फैंस से बोले- 'प्लीज मेरी तस्वीरें मत बनाओ'; वायरल AI टूल को बताया चोरी

Studio Ghibli Trend: सोशल मीडिया के दौर में अक्सर नए-नए ट्रेंड्स लोगों को लुभाने लगते हैं। इन दिनों ChatGPT का AI टूल स्टूडियो घिबली ट्रेंड में आ गया है जिसमें किस भी तस्वीर को आर्ट/कार्टून स्टाइल में बदला जा सकता है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे भी इस नए ट्रेंड को फॉलो कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन सिंगर-म्यूजिशियन विशाल ददलानी इस नए ट्रेंड से कुछ प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने घिबली ट्रेंड पर नाखुशी जताते हुए इसे 'AI की साहित्यिक चोरी' करार दिया है।

विशाल ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की आलोचना की और फैंस से अनुरोध किया कि वे उन्हें उनके घिबली-स्टाइल अवतार वाले पोस्ट में टैग न करें क्योंकी वो इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

Vishal Dadlani Instagram Story

उन्होंने वायरल घिबली ट्रेंड की आलोचना करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "माफ करें, मैं स्टूडियो घिबली स्टाइल की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं कर रहा हूं, जो आप लोगों ने मेरे लिए बनाई है। मैं किसी कलाकार के जीवन के काम की एआई द्वारा साहित्यिक चोरी का समर्थन नहीं कर सकता। यह बताने की जरूरत नहीं कि ये तस्वीरें पर्यावरण के लिए कितनी नुकसानदायक हैं। प्लीज मेरी और तस्वीरें न बनाएं।"

ये भी पढ़ें- पाक एक्टर फवाद खान की हिंदी फिल्म पर बवाल: राज ठाकरे दल ने 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर जताया विरोध

कई सेलेब्स ने शेयर कीं अपनी घिबली फोटोज
बताते चलें, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, श्रेया घोषाल समेत कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी घिबली-स्टाइल वाली तस्वीरें शेयर की हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी रविवार को अपने फैन मीट से घिबली-स्टाइल एडिट शेयर करने के लिए अपने आधिकारिक ब्लॉग का सहारा लिया। कई सेलेब्रिटीज भी इस नए ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। 

Continue reading on the app

World Autism Day: भोपाल में हुनर को तराशते आम्टिस्टिक बच्चे; ग्राफिक, पेंटिंग और कुकिंग में बने एक्सपर्ट 

World Autism Day: आटिज्म नाम सुनते ही लगता है कि इस समस्या से ग्रसित बच्चे का विकास कैसे होगा, ऑटिज्म जिसे मेडिकल भाषा में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (Autism Spectrum Disorder)  कहते हैं। यह विकास संबंधी गड़बड़ी है। ऑटिस्टिक बच्चे को बातचीत करने में पढ़ने-लिखने और मेलजोल में परेशानियां आती हैं, लेकिन यदि कुछ ऐसा माहौल मिल जाए जहां न केवल यह बच्चे बात-चीत कर पाएं, बल्कि हुनर को तराश सकें तो क्या कहने। कुछ ऐसा ही नजारा भोपाल के बैरसिया तहसील के बंदीखेड़ी गांव में देखने को मिला है। 

बंदीखेड़ी गांव की आनंदम आटिज्म मित्र सोसायटी आवासीय परिसर में आटिज्म पीड़ित बच्चे न केवल ब्लाक प्रिंट, पेंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मोतियों से माला तैयार करने में एक्सपर्ट हैं, बल्कि मठरी लड्डू जैसे कुकिंग आयटम्स भी बनाने में उस्ताद हैं।

बेटे की हालत देख कुछ कर गुजरने की इच्छा हुई
संस्था के प्रेसिडेंट एसके श्रीवास्तव ने बताया, मेरा बेटा मनु आटिज्म डिस्आर्डर से ग्रसित है। ईलाज के लिए हमने काफी प्रयास किए, उसी दौरान मुझे लगा कि आटिस्टिक डिस्आर्डर से ग्रसित बच्चों के जिन पैरेंट्स के पास साधन नहीं होते होंगे, वे किस तरह से अपने बच्चे का इलाज कराते होंगे। लिहाजा, हमने सोशल मीडिया ग्रुप बनाया, जिसमें कई आटिस्टिक बच्चों के पैरेंट्स जुड़ गए। 

आटिज्म पीड़ित बच्चे की मौत ने झकझोरा 
एसके श्रीवास्तव के मुताबिक, 2020 में कोरोना काल में आटिज्म पीड़ित चीनी बच्चे की मौत ने हम सबको झकझोर दिया। माता-पिता का निधन भी कोरोना से हो गया था। इसके बाद देखभाल के अभाव में आटिज्म पीड़ित बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। एसके श्रीवास्तव और अन्य पांच लोगों ने मिलकर आनंदम संस्था बनाई। सभी फाउंडर्स के बच्चे आटिज्म पीड़ित हैं। इस संस्था में देशभर के 23 बच्चे जुड़े हैं।  

Anandam Autism Mitra Society Bhopal

मित्रों को भेंट करते हैं बच्चों के बनाए आयटम्स  
श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे इस आवासीय परिसर में बच्चों के लिए न केवल बिहेवियरल थैरेपी होती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिसमें यह बच्चे ब्लाक प्रिंट, पेंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मोतियों से माला तैयार करना, पेपर बैग, की-चेन, लिफाफे, होम डेकोरेटिव आयटम्स के साथ साथ मठरी, लड्डू भी बना लेते हैं। जिसमें इन बच्चों द्वारा बने इन आयटम्स को आनंदम में आने वाले लोगों द्वारा या अन्य पैरेंट्स द्वारा खरीदकर अपने घरों में डेकोरेट किया जाता है या कई बार यह लोग इन आयटम्स को अपने मित्रों को भेंट स्वरुप भी देते हैं। 

इसलिए खास है आनंदम

  • सीसीटीवी कैमरे के जरिए अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा व देखभाल पर निगाह रखते हैं।
  • योग-व्यायाम, खेलकूद, नृत्य, संगीत, आर्ट एवं क्राफ्ट समेत कई गतिविधियां उनके मानसिक विकास के लिए कराई जाती हैं।
  • रविवार को सभी बच्चों का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
  • यहां पीड़ितों को आक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसरी थेरेपी दी जाती है।

सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर ‘आनंदम’
तीन एकड़ में बने इस खूबसूरत आवासीय स्थल में बड़ा सा खेल मैदान, मंदिर, स्विमिंग पूल, झूले, क्रिकेट नेट, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, ओपन स्टेज आदि बने हैं। इन छह लोगों ने आपस में राशि एकत्र कर डेढ़ करोड़ रुपये से जुलाई 2021 में इसे तैयार किया है। 

रिपोर्ट: मधुरिमा राजपाल, भोपाल 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM: वो वीडियो जिसने खिलाड़ियों में भर दिया जोश… सूर्यकुमार यादव ने खोला बड़ा राज

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को सुपर-8 राउंड के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम ने दमदार वापसी की और ओक बड़ी जीत हासिल की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत के पीछे की एक बड़ी वजह बताई. Fri, 27 Feb 2026 11:55:58 +0530

  Videos
See all

Delhi Liquor Scam News: बरी हुए केजरीवाल मीडिया के सामने दिया ये बड़ा बयान! #delhiliqourscam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:34:07+00:00

Arvind Kejriewal News : दिल्ली शराब घोटाला में केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी | Liquor Policy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:33:06+00:00

Delhi शराब घोटाला मामला.. फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई #liquorpolicycase #shorts #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:34:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: NCERT की माफी पर CJI ने क्या कहा? | PM Modi | SC | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers