Responsive Scrollable Menu

Valentines Day hairstyles: वेलेंटाइन डे पर ये 5 हेयरस्टाइल लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद, वेस्टर्न ड्रेस में खिल उठेगा चेहरा

Valentines Day hairstyles: वेलेंटाइन-डे, अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का त्योहार होता है। इस दिन हर युवती चाहती है कि वह ओवरऑल खूबसूरत दिखे। सही आउटफिट के साथ-साथ परफेक्ट हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। अगर आप भी वैलेंटाइन-डे पर कुछ खास हेयर स्टाइल ट्राय करना चाहती हैं, तो यहां बताए जा रहे आइडियाज आपके लिए बेहतरीन रहेंगे।

सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर

इस हेयर स्टाइल में हल्की वेव्स बालों को नेचुरल और रोमांटिक लुक देती है। यह स्टाइल डेट नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है और हर तरह की ड्रेस के साथ खूब जंचती है। यह हेयर स्टाइल चेहरे को सॉफ्ट लुक देता है।

हाफ ट्विस्टेड हेयर स्टाइल

अगर आप कुछ क्यूट और ट्रेंडी चाहती हैं तो आप हाफ ट्विस्टेड हेयर स्टाइल आजमा सकती हैं। इसमें आगे के बालों को हल्का-सा ट्विस्ट कर पीछे पिन कर दिया जाता है और बाकी बाल खुले रहते हैं। यह स्टाइल कॉलेज गोइंग गर्ल्स और न्यूली मैरीड वूमेन के लिए शानदार है।

लो मेसी बन

लो मेसी बन भी वैलेंटाइन-डे के लिए एक एलिगेंट हेयर स्टाइल ऑप्शन है। हल्के-खुले बाल और लूज बन आपको क्लासी लुक देता है। साड़ी, वनपीस ड्रेस या गाउन के साथ यह हेयर स्टाइल बहुत खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो इसमें छोटे फूल या हेयर एसेसरीज भी लगा सकती हैं।

साइड ब्रेड हेयर स्टाइल

रोमांटिक टच के लिए साइड ब्रेड हेयर स्टाइल जरूर ट्राय करें। साइड में बनी लूज चोटी चेहरे को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देती हैं। यह स्टाइल ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छी लगती हैं।

हाई पोनीटेल विद कर्ल्स

यह हेयर स्टाइल उन लड़कियों के लिए है, जो स्टाइलिश और बोल्ड लुक चाहती हैं। कर्ल्स वाली पोनीटेल आपको मॉडर्न और कॉन्फिडेंट दिखाती है।

(हेयर स्टाइलिस्ट आरती खन्ना से बातचीत पर आधारित)
प्रस्तुति- सरिता गुप्ता


 

Continue reading on the app

Misha Agrawal Death: 25 साल की इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, बर्थडे से 2 दिन पहले हुई मौत; सदमे में फैंस

Misha Agrawal Death: डिजिटल क्रिएटर जगत की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीशा अग्रवाल का दुखद निधन हो गया है। मीशा अग्रवाल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार द्वारा एक नोट शेयर किया गाया है जिसमें उनके निधन की जानकारी दी गई है। मीशा का दुखद निधन उनके 25वें जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले हुआ। उनका निधन कैसे हुआ फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

मीशा अग्रवाल का निधन
अपने सर्कास्टिक जोक्स और व्ंयग भरे वीडियो से फैंस के बीच लोकप्रिय होने वालीं मीशा के निधन की खबर से उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं। फैंस को मीशा के निधन की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। बता दें, उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 3.42 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर निधन की जानकारी वाला पोस्ट वायरल हो चुका है। फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर अचानक ये हादसा कैसे हुआ?

मीशा के निधन की खबर आने के एक दिन बाद 25 अप्रैल को उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस नोट में लिखा है- "26 अप्रैल 2000 - 24 अप्रैल 2025। हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी याद में रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।"

मीशा के निधन से फैंस हुए शॉक्ड
अब तक मीशा अग्रवाल के माता-पिता या परिवार के किसी भी सदस्य ने उनकी मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे उनके फैंस और फॉलोअर्स भ्रम में हैं और दुख जता रहे हैं। पोस्ट के लाइव होने के कुछ ही समय के अंदर इंटरनेट पर यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कई सवाल किए। कई लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये कोई सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट हो सकता है क्योंकि वह अपना 25वां बर्थडे मनाने वाली हैं।

एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने अविश्वास जताते हुए पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "आज उसका जन्मदिन है... प्लीज मुझे बताएं कि यह पोस्ट उनके पुनर्जन्म जैसा जोक के बारे में है, क्योंकि अब वह 25 साल की हो जाएंगी, प्लीज हमें बताएं कि क्या हो रहा है।"

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

Hapur News: फर्जी कागजातों पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे खुला राज। Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:00:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच क्या-क्या डील हुई ? #pmmodi #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:11:50+00:00

Hillary Clinton testifies at Jeffrey Epstein hearing | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:42:13+00:00

PM Modi Israel Visit : मोदी-योगी विदेश से 'मौके' ला रहे.. विरोधी क्यों घबरा रहे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:51:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers