Success story: 5 साल पहले थामी राइफल, अब दुनियां में बजाया डंका, मोना ने 2 गोल्ड जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Shooter Mona Agarwal Success Story: राजस्थान की स्टार पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा शूटिंग गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए. वर्ष 2021 में निशानेबाजी की शुरुआत करने वाली मोना ने महज पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है. इससे पहले उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता था. अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मोना की इस सफलता में उनके कोच योगेश शेखावत का अहम योगदान रहा है. उनकी उपलब्धि राजस्थान सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.
Kumbh Rashifal: आर्थिक मामलों में उलझन, मिलेगा परिवार का साथ, सेहत को लेकर सावधान, आज का कुंभ राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में उलझन का सामना करना पड़ सकता है. परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे भावनात्मक मजबूती आएगी. स्वास्थ्य में सिर और पैरों से जुड़ी परेशानी को लेकर सतर्क रहें. भगवान शिव को कच्चा दूध चढ़ाएं और मन की शांति के लिए मेडिटेशन करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
