Relationship Tips: रिलेशनशिप की 5 गलतियां ब्रेकअप की बन सकती हैं वजह? भूलकर भी न करें ऐसा
Relationship Tips: प्यार का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही नाज़ुक भी। छोटी-छोटी बातें, अनकही उम्मीदें और बार-बार दोहराई गई गलतियां धीरे-धीरे रिश्ते की नींव हिला देती हैं। कई बार कपल्स को समझ ही नहीं आता कि आखिर दूरी बढ़ क्यों रही है। सच तो यह है कि रिश्ता एक दिन में नहीं टूटता, बल्कि रोज़ की अनदेखी से कमजोर होता जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सफल रिश्ते की बुनियाद भरोसा, संवाद और सम्मान पर टिकी होती है। अगर इनमें से किसी एक भी स्तंभ में दरार आ जाए, तो रिश्ता डगमगाने लगता है। आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां, जो अक्सर रिश्तों के टूटने की बड़ी वजह बनती हैं।
रिलेशनशिप में होने वाली गलतियां
संवाद की कमी
रिश्ते में खुलकर बात न करना सबसे बड़ी गलती है। जब मन की बात दबाकर रखी जाती है, तो गलतफहमियां बढ़ती हैं। कई बार पार्टनर यह मान लेता है कि सामने वाला समझ ही जाएगा, लेकिन बिना संवाद के समझ पाना मुश्किल होता है। रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें साझा करना भी रिश्ते को मजबूत बनाता है।
भरोसे में दरार
एक बार भरोसा टूट जाए, तो उसे दोबारा बनाना आसान नहीं होता। झूठ बोलना, बातें छुपाना या बार-बार शक करना रिश्ते में असुरक्षा पैदा करता है। स्वस्थ रिश्ता वही है, जहां दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर पूरा विश्वास रखते हों।
Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल
Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें
Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
सम्मान की कमी
किसी भी रिश्ते में सम्मान बेहद जरूरी है। बहस के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, पब्लिक में नीचा दिखाना या पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करना रिश्ते को अंदर से तोड़ देता है। प्यार के साथ-साथ सम्मान भी उतना ही अहम है।
तुलना और जलन
बार-बार अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से करना रिश्ते में कड़वाहट घोल सकता है। सोशल मीडिया के दौर में यह समस्या और बढ़ गई है। हर रिश्ते की अपनी खासियत होती है, इसलिए तुलना करने से बचना चाहिए।
समय न देना
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी आम बात है, लेकिन रिश्ते को मजबूत रखने के लिए क्वालिटी टाइम जरूरी है। अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकालते, तो भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Arijit Singh Songs: रिटायरमेंट के बाद भी अरिजीत सिंह देंगे सरप्राइज, पूरे साल रिलीज होंगे अधूरे गाने
Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने फैंस को एक बड़ी उम्मीद दी है। उन्होंने जनवरी में ऐलान किया था कि अब वह कोई भी सिंगिंग का नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। लेकिन आपको बता दें, प्लेबैक सिंगिग छोड़ने के बाद भी अब फैंस को अरिजीत के नए गाने सुनने को मिलेंगे। हाल ही में सिंगर ने बताया है कि उनके कई अधूरे गाने इस पूरे साल रिलीज होते रहेंगे।
फैंस के नाम लिखा भावुक संदेश
अरिजीत ने अपने प्राइवेट एक्स अकाउंट पर फैंस के लिए एक भावुक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा- "यह संदेश सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है। नमस्कार प्यारे लोगों! मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन पेंडिंग गानों की लिस्ट छोटी नहीं है, आप जानते ही हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं।”
ये भी पढ़ें- शादी से पहले रश्मिका-विजय को PM मोदी ने भेजा खत: शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'आपके साथ मेरा आशीर्वाद और मंगलकामनाएं'
This message is just for my listeners
— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.
Hello beautiful people! ❤️
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have…
उन्होंने आगे लिखा, “लोगों को बातें समझाने में समय बर्बाद न करें। कितनी बार करेंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं; जब तक वे पूरे नहीं हो जाते, तब तक रिलीज़ होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5G छोड़ दें। पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें... कौन जाने आगे क्या होगा?"
ये भी पढ़ें- VIRAL: प्यार में डूबे करण कुंद्रा, सीने पर बनवाया गर्लफ्रेंड तेजस्वी के चेहरे का Tattoo, फैंस भी रह गए दंग!
गायक ने साफ किया कि भले ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट लेना बंद कर दिया है, लेकिन उनके पास पेंडिंग गानों की लंबी सूची है। इन गानों को वह पूरा करेंगे और वे समय-समय पर रिलीज होते रहेंगे।
क्यों लिया रिटायरमेंट का फैसला?
जनवरी 2026 में अरिजीत सिंह ने घोषणा की थी कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर नए असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने इसे अपने करियर की एक खूबसूरत यात्रा बताते हुए प्लेबैक सिंगिंग को विराम देने का निर्णय लिया। इस अनाउंसमेंट के बाद आमिर खान अरिजीत के घर भी पहुंचे जिन्होंने हाल ही में फिल्म एक दिन के लिए गाया गाना रिलीज किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







