51 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा... शादाब खान-हारिस रऊफ ने 10वें विकेट पर साझेदारी का बनाया महारिकार्ड
Shadab Khan Haris Rauf world record: पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हरा दियाण. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की आधी टीम 154 रनों पर 9 विकेट गंवाकर हार की कगार पर थी. इसके बाद शादाब खान और आखिरी बल्लेबाज हारिस रऊफ ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 10वें विकेट के लिए नाबाद 89 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की और पाकिस्तान को जीत दिलाकर 51 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Success story: 5 साल पहले थामी राइफल, अब दुनियां में बजाया डंका, मोना ने 2 गोल्ड जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Shooter Mona Agarwal Success Story: राजस्थान की स्टार पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा शूटिंग गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए. वर्ष 2021 में निशानेबाजी की शुरुआत करने वाली मोना ने महज पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है. इससे पहले उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता था. अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मोना की इस सफलता में उनके कोच योगेश शेखावत का अहम योगदान रहा है. उनकी उपलब्धि राजस्थान सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
