Responsive Scrollable Menu

IND vs ZIM: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई की पिच पर किसे मिलेगी मदद? आंकड़ों से समझिए...

IND vs ZIM Pitch Update : टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेला जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वरना, उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर किसे मदद मिलने वाली है?

कैसी रहेगी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच?

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच करो या मरो वाला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस पिच को स्पिन फ्रेंडली माना माना जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्डकप 2026 में मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. अब तक टूर्नामेंट में हुए मुकाबलों में देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 से 200 के बीच औसतन स्कोर बनाती है. 

नई गेंद, बल्ले पर आसानी से आती है जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में कोई दिक्कता का सामना नहीं करना पड़ रहा है. स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिलता है लेकिन उससे बल्लेबाजी टीम को कोई खासी परेशानी नहीं होने वाली है. कुल मिलाकर बात ये है कि चेन्नई में जमकर रन बरसने वाले हैं.

इस टूर्नामेंट में चेन्नई में खेले जा चुके हैं 6 मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई की इस पिच पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान यहां पर सर्वोच्च स्कोर 200 रहा है. इस पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का 173 सबसे कम स्कोर रहा है. इस टूर्नामेंट में चेपॉक में 180 से 200 के स्कोर बनना आसान लगता है. ऐसे में टीम इंडिया यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

जिम्बाब्वे – सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के मैच के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? करो या मरो वाला होगा मुकाबला

Continue reading on the app

स्टेज पर पहुंचा प्रेमी और दुल्हन को मार दी गोली, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह उस समय भयावह घटना में बदल गया, जब जयमाल के मंच पर दुल्हन को गोली मार दी गई. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली का है, जहां खुशियों के बीच अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे. इसी दौरान एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.

उत्तर प्रदेश से आई थी बारात

जानकारी के मुताबिक, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से चौसा पहुंची थी. समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद थे. जयमाल कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

घायल दुल्हन की पहचान 18 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी दुल्हन का पड़ोसी है और मामला कथित प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से इस संबंध में पुष्टि नहीं की है.

गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को तुरंत बक्सर के सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.

डॉक्टरों के अनुसार, गोली शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगी है, जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है. परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और दुल्हन के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता में हैं.

पुलिस की छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.

इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई और दुल्हन की सेहत पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक की गोलियों से भून कर हत्या, हत्या के बाद आरोपी फरार

Continue reading on the app

  Sports

तिलक-रिंकू-सुंदर बाहर, संजू सैमसन अंदर? इन 11 खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतर सकता है भारत

India's Likely XI vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम अब चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. इस मुकाबले के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय है. सैमसन के आने से टॉप ऑर्डर में मजबूती और दाएं-बाएं हाथ का संयोजन मिलेगा. इसके अलावा, चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है. Wed, 25 Feb 2026 18:18:41 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकासगाथा | Maharashtra News | Republic Bharat | Ashwini Vaishnaw #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:15:05+00:00

Top News Live | आज की बड़ी खबरें | PM Modi | CM Yogi | Sumit Awasthi | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:14:46+00:00

2 दिनों में ढहा दिए गए 1509 अवैध मकान #shortsvideo #gujarat #demolitionvideo #rajkot #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:08+00:00

Chakraview Live : 27 का गेम सेट..यूपी में ब्राह्मण VOTE किधर? | Sumit Awasthi | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers