Responsive Scrollable Menu

ओडिशा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर अफसर के घर से मिला 4 करोड़ कैश

Odisha Vigilance Raid: ओडिसा में विजिलेंस विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन बताया जा रहा है क्योंकि विभाग की कार्रवाई में एक घूसखोर अधिकारी के घर से चार करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है. दरअसल, खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को घूस लेते हुए दबोचा गया है. घर पर छापेमारी में 4 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है.

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान ट्रॉली बैग और अलमारियों के अंदर छुपाकर रखा गया था यह भारी भरकम कैश बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, विजिलेंट की टीम ने खनन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. कटक सर्कल के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात देवव्रत मोहंती को ओडिसा विजिलेंस ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Odisha News: चिप्स पैकेट में हुआ धमाका, 8 साल के बच्चे की फूटी आंख, परिवार ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को इजरायल तैयार: राष्ट्रपति हर्जोग

यरूशलम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनका देश उनका स्वागत करने को उत्सुक है।

एक्स पोस्ट में, हर्जोग ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल और यहां के देशवासी आपका स्वागत करने को काफी उत्सुक हैं।

उनका यह बयान एक्स पर पीएम मोदी के जाने से पहले के बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकातों को लेकर काफी उत्सुक हैं, जिसका मकसद अलग-अलग सेक्टर में सहयोग को और मजबूत करना और क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करना है।

2017 के दौरे के बाद यह पीएम मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा है, जिसने रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए रास्ते खोले थे।

अपने प्रस्थान वक्तव्य में, पीएम मोदी ने कहा, “मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं 25-26 फरवरी को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इजरायल के बीच एक मजबूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है, जिसमें हाल के सालों में जबरदस्त ग्रोथ और तेजी देखी गई है।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसका मकसद विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के ही लोगों के बीच संबंधों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। हम आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और इजरायली संसद ‘नेसेट’ को भी संबोधित करेंगे। एक एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि बुधवार शाम मैं इजरायली संसद, नेसेट को संबोधित करूंगा। यह हमारे बीच मौजूद मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले बड़ा उलटफेर, ईशान की बड़ी छलांग, ऑलराउंडर्स के 'सिकंदर' बने कप्तान

ICC T20I Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला।

रज़ा ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की उपयोगी पारियों ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ महीनों में रज़ा और सैम अयूब के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर लगातार अदला-बदली होती रही।

अब इस रेस में नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। भारत के शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर सातवें और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर आकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बैटिंग रैंकिंग में क्या बदला?
भारत के अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप में धीमी शुरुआत के बावजूद नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है। वो लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल, उनकी नंबर-1 की कुर्सी खतरे में नहीं दिख रही। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 रेटिंग अंकों से आगे हैं।

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। भारत के ईशान किशन तीन पायदान चढ़कर पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10 स्थान ऊपर जाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (13वें), वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप (14वें) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (18वें) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल मची
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगा साबित होने के बाद भी टी20 के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट और भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।  

वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 7वें और जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्को यानेसन, गुडाकेश मोती और लियाम डॉसन ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का असर सीधे खिलाड़ियों की पोजीशन पर पड़ रहा।

Wed, 25 Feb 2026 14:36:02 +0530

  Videos
See all

BSNL Director Row: प्रयागराज में NEWS18 की खबर का असर, BSNL अफसर का तबादला | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:40:02+00:00

8th Pay Commission Update: होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी डबल? | DA Hike Salary Hike | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:30:22+00:00

Maharashtra News : Sindhudurg के मदरसे में दो बच्चों की बुरी तरह से पिटाई का वीडियो वायरल | Madarsa #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:42:37+00:00

Sanatan Sammelan 2026: अगर स्पाइनल कॉर्ड कमजोर हुए, तो पूरा शरीर लड़खड़ा जाएगा'- लोकेश मुनि जी महाराज #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:29:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers