Responsive Scrollable Menu

नए अमेरिकी टैरिफ के बाद सोलर स्टॉक्स लुढ़के, वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज टॉप लूजर

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बुधवार को भारतीय सोलर आयात पर 126 प्रतिशत के टैरिफ के बाद सोलर से जुड़े स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सौर उत्पादों पर अनुचित रूप से सब्सिडी देने के लिए भारत से आने वाले सौर उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है।

इस फैसले से सौर उत्पादों से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। अब तक के कारोबार में वारी एनर्जीज का शेयर 15 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई है। फिलहाल यह हल्की रिकवरी के साथ 10.83 प्रतिशत गिरकर 2,697 रुपए पर था।

प्रीमियर एनर्जीज के शेयर में बड़ी कमजोरी देखी जा रही है। फिलहाल यह 6.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 728.95 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में शेयर ने करीब 14 प्रतिशत की गिरावट दिखाई है।

इसके अतिरिक्त, विक्रम सोलर में भी दबाव देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक विक्रम सोलर का शेयर 5.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 174 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में शेयर 7.76 प्रतिशत की गिरावट दिखाई है।

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ इंडोनेशिया और लाओस के सोलर उत्पादों पर क्रमश: 143 प्रतिशत और 81 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।

2025 की पहली छमाही में अमेरिका के सोलर मॉड्यूल आयात में भारत, इंडोनेशिया और लाओस की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही है। 2024 में अमेरिका को भारतीय सोलर निर्यात की वैल्यू 792.6 मिलियन डॉलर थी, यह 2022 की वैल्यू के 9 गुना ज्यादा है।

अमेरिकी प्रशासन ने यह कार्रवाई यूएस सोलर ग्रुप, जो कि अमेरिकी सोर मैन्युफैक्चरर्स का गठबंधन है, की याचिका के आधार पर की है, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि कुछ देशों द्वार सब्सिडी देने के कारण उनकी इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026 में इन 3 बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक, जानिए किसने-किसने किया है ऐसा

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं. टूर्नामेंट में बल्लेबाज एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं. अब तक इवेंट में 3 शतक आ चुके हैं. तीनों ही शतक विजेता टीम के बल्ले से निकले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि ये शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं और किन टीमों के खिलाफ लगाए हैं.

पुथुम निसंका

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे पहला शतक श्रीलंकाई बल्लेबाज पुथुम निसंका के बल्ले से आया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. लंकाई ओपनर ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. निसंका ने इस टूर्नामेंट ेमं अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं.

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में शतक लगाया था. उन्होंने नामीबिया के साथ खेले गए मैच में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

फरहान ने 58 गेंदों में ये कारनामा किया था, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा था. वह 100 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे. आपको बता दें, साहिबजादा टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने 283 रन बनाए हैं.

हैरी ब्रूक

मंगलवार को पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर शतक लगाया, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के भी निकले. इस दौरान ब्रूक का स्ट्राइक रेट 196.08 का रहा. ब्रूक ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 172.64 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

डोगरा के 'हेड-बट' से मैदान पर तनाव... जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाजों के लिए बुरा दिन

Paras Dogra KV Anish Headbutt Controversy: जम्मू-कश्मीर की अच्छी बल्लेबाजी पर कप्तान पारस डोगरा की हेड बट कंट्रोवर्सी ने पानी फेर दिया. रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन पारस डोगरा ने जानबूझकर कर्नाटक के सब्सिट्यूट खिलाड़ी केवी अनीश को सिर से मारा. जिसके बाद माहौल गर्म हो गया. दूसरे दिन के खेल के बाद पारस ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है. हालांकि पारस पर इसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है. Wed, 25 Feb 2026 20:13:58 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel Visit : भारत को उभरते देख विपछ को तकलीफ क्यों? | Congress | SP | Sudhanshu Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:43+00:00

M Modi LIVE in Israel Parliament| इजरायली संसद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण! Top News |Full Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:05+00:00

Vice President के दौरे से पहले Kashmir University में हाई अलर्ट | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:46+00:00

Bhawna Bohra on Mamata Banerjee: "सिलीगुड़ी को बदलकर तीस्ता.." भावना का ममता पर तंज | #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers