Responsive Scrollable Menu

Shikhar Dhawan को Delhi Court से मिली बड़ी जीत, Ayesha Mukerji को लौटाने होंगे 5.7 करोड़ रुपये

दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट के हालिया फैसले ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को ऑस्ट्रेलियाई संपत्ति समझौते के तहत प्राप्त 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने सभी सेटलमेंट दस्तावेजों को निरस्त और शून्य घोषित कर दिया। मौजूद जानकारी के अनुसार अदालत ने माना कि धवन ने ये समझौते कथित तौर पर धमकी, दबाव और धोखाधड़ी की स्थिति में साइन किए थे। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि मुकदमा दायर करने की तारीख से इस राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दिया जाए।

गौरतलब है कि फरवरी 2024 में एक ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने दंपति की वैश्विक संपत्तियों के बंटवारे का आदेश पारित किया था। उस आदेश के तहत आयशा मुखर्जी को कुल संपत्ति का 15 प्रतिशत हिस्सा दिया गया था। उन्हें लगभग 7.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने पास रखने और अतिरिक्त 15.95 करोड़ रुपये तथा एक प्रॉपर्टी ट्रांसफर का लाभ मिला था।

हालांकि दिल्ली कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलियाई अदालत को दंपति के वैवाहिक विवादों पर अधिकार क्षेत्र नहीं था। 2021 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया में पारित विभिन्न आदेशों को चुनौती देते हुए धवन ने भारतीय अदालत से कहा था कि ये फैसले भारतीय विवाह कानूनों के खिलाफ हैं और उन्हें इनसे बाध्य नहीं किया जा सकता।

धवन ने अदालत में यह भी आरोप लगाया कि 2012 में विवाह के कुछ समय बाद ही उन्हें बदनाम करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी गई थीं। उन्होंने दावा किया कि कई संपत्तियां उन्होंने अपने पैसों से खरीदीं, लेकिन दबाव में उन्हें संयुक्त नाम या पूरी तरह पत्नी के नाम पर दर्ज कराना पड़ा। एक मामले में तो खरीदी गई संपत्ति में 99 प्रतिशत हिस्सेदारी आयशा के नाम बताई गई थी। अदालत ने साक्ष्यों पर विचार करते हुए धवन के तर्कों को स्वीकार किया।

बता दें कि 2023 में दिल्ली की एक अदालत ने दोनों को तलाक की अनुमति दी थी और यह भी माना था कि बेटे जोरावर से लंबे समय तक दूर रहने के कारण धवन को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। हालांकि उन्हें स्थायी अभिरक्षा नहीं मिली, लेकिन मुलाकात और वीडियो कॉल के अधिकार दिए गए थे। बाद में धवन ने दावा किया कि उनसे संपर्क भी रोक दिया गया।

मौजूद जानकारी के अनुसार धवन ने 22 फरवरी 2025 को सोफी शाइन से निजी समारोह में दूसरी शादी की। कुल मिलाकर दिल्ली फैमिली कोर्ट का यह फैसला न केवल आर्थिक दृष्टि से धवन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय वैवाहिक विवादों में अधिकार क्षेत्र और कानूनी प्रक्रिया को लेकर भी एक अहम उदाहरण माना जा रहा है।

Continue reading on the app

Matar Paneer: लंच-डिनर में सबकी पसंद बन जाती है मटर पनीर की सब्जी, तैयार करना है बेहद आसान

Matar Paneer Sabji: गरमागरम रोटी हो या जीरा राइस, अगर साथ में मटर पनीर की खुशबूदार सब्जी मिल जाए तो खाना अपने आप खास बन जाता है। हल्की मसालेदार ग्रेवी, मुलायम पनीर के टुकड़े और मीठे-मीठे मटर का कॉम्बिनेशन ऐसा स्वाद देता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा मटर पनीर घर पर बनाना मुश्किल होगा, लेकिन सही मसालों और आसान स्टेप्स के साथ आप इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह डिश रोज़मर्रा के खाने से लेकर मेहमानों की दावत तक हर मौके पर फिट बैठती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

 

  • 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 1 कप हरे मटर (ताजे या फ्रोजन)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे)
  • 2 टमाटर (पीसकर प्यूरी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

मटर पनीर की सब्जी बनाने का तरीका

मटर पनीर की सब्जी बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू जाने तक पकाएं।

इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं और अच्छे से चलाएं। जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें हरे मटर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।

Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

अब एक कप पानी डालकर ढक दें और मटर को नरम होने तक पकने दें। इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

आखिर में गरम मसाला और क्रीम डालकर एक मिनट तक पकाएं। अगर आप हल्की ग्रेवी चाहते हैं, तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं। गैस बंद करने के बाद हरा धनिया छिड़क दें। आपकी स्वादिष्ट मटर पनीर तैयार है। मटर पनीर को गरमागरम रोटी, नान, पराठा या चावल के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर नगर निगम ने बुधवार को चलाया बड़ा वसूली अभियान, 1590 बकायादारों से 7 करोड़ वसूले, कई होटल और अस्पताल सील

शहर में संपत्ति और जलकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ इंदौर नगर निगम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनभर चले सघन राजस्व वसूली अभियान के दौरान निगम ने 1590 बकायादारों से 7 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल की। इस विशेष अभियान के लिए सभी जोनल कार्यालयों और … Wed, 25 Feb 2026 20:42:59 GMT

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में 24 साल बाद 'डांस'वॉर! | Viral Video | Congress | BJP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:15:00+00:00

Swami Dipankar on UGC: Republic Bharat के Sanatan Sammelan में स्वामी दीपांकर ने कही बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:09:07+00:00

PM Modi के संबोधन शुरू करते ही मिला स्टैंडिंग ओवेशन #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:04:00+00:00

Black And White: India-Israel की 'Iron Deal' से कौन टेंशन में है? | PM Modi | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:02:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers