Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 10 खरीदने का बेस्ट टाइम! 13,000 रुपये से ज्यादा की कटौती, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

Google Pixel 10 खरीदने का बेस्ट टाइम! 13,000 रुपये से ज्यादा की कटौती, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

Continue reading on the app

राजस्थान साइबर सेल का बड़ा खुलासा: ऑनलाइन गेम्स के जरिए बच्चे बन रहे आतंकी संगठनों का निशाना

राजस्थान साइबर सेल का बड़ा खुलासा: ऑनलाइन गेम्स के जरिए बच्चे बन रहे आतंकी संगठनों का निशाना

Continue reading on the app

  Sports

India's probable XI vs Zimbabwe: अक्षर-सैमसन प्लेइंग-11 में आएंगे, इन 2 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग-11

India's probable XI vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को भारत की टक्कर जिम्बाब्वे से है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मैच में चूके तो फिर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना पक्का है। खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 76 रन से मिली हार से भारत के लिए सारे समीकरण बदलकर रख दिए हैं। भारत का नेट रनरेट -3.80 है। ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ न सिर्फ जीत नहीं हासिल करनी होगी, बल्कि इसका मार्जिन भी बड़ा करना होगा। 

पिछले मैच में बल्लेबाजों की नाकामी के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में बदलाव तय माने जा रहे। सवाल ओपनिंग स्लॉट को लेकर सबसे ज्यादा हैं। अभिषेक शर्मा का पूरे टूर्नामेंट में बल्ला खामोश ही रहा है। वो तीन मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। अब सवाल ये है कि क्या अभिषेक को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा। 

इस बारे में टीम इंड‍िया के बैटिंग कोच स‍ितांशु कोटक ने चेन्नई में प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बदलाव संभव है। हमारे पास टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बैटर हैं और विपक्षी टीम ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा हो रही। लेकिन ये मैच से पहले पक्का होगा। एक विकल्प सूर्यकुमार को नंबर-3 पर भेजने और तिलक को नीचे उतारने का भी है, ताकि बैटिंग ऑर्डर में विविधता आए। अगर सैमसन ओपन करते हैं तो फिर ईशान किशन 3 नंबर पर खेल सकते। 

इस बदलाव का असर तिलक वर्मा पर पड़ सकता था, लेकिन फिलहाल टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करने के मूड में नहीं है। उनका स्ट्राइक रेट और फॉर्म चिंता का विषय जरूर है, पर एंकर की भूमिका निभाने की उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें और मौका देने का मन बनाया गया है। ऐसे समीकरण में रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। रिंकू हाल ही में अपने बीमार पिता से मिलने घर गए थे और मैच से पहले टीम से जुड़ भी गए लेकिन फिनिशर की भूमिका में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को प्राथमिकता मिलती दिख रही।

गेंदबाजी विभाग में भी बड़ा बदलाव संभव है। अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका बाहर रहना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला था, खासकर क्योंकि वे उपकप्तान भी हैं। वॉशिंगटन सुंदर उस मैच में असर नहीं छोड़ सके। अब चेन्नई में अक्षर की एंट्री लगभग पक्की है। जिम्बाब्वे की टीम टॉप ऑर्डर में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज उतार सकती है, ऐसे में अक्षर की भूमिका अहम होगी।

जिम्बाब्वे के लिए राहत की खबर है। कप्तान सिकंदर रजा, जिनकी उंगलियों में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, अब पूरी तरह फिट हैं और भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। उनकी मौजूदगी से टीम का संतुलन मजबूत होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

वहीं जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजारबानी।

Thu, 26 Feb 2026 13:09:18 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel visit LIVE: Netanyahu ने की बात सुन कर सुनकर पूरे मुस्लिम देशों में सन्नाटा| Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:12:57+00:00

आख‍िर कैसे बढ़ गई इतनी जनसंख्‍या? Demography Change पर Amit Shah की चेतावनी | Border Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:13:09+00:00

News Ki Pathshala Live | Netanyahu ने क्या कर दिया, दुनियाभर में चर्चा हो रही? |PM Modi Visit Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:13:11+00:00

Agra Toll Plaza: टोल टैक्स मांगने पर बवाल! CCTV में कैद पूरी घटना | CCTV | Viral Video | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T08:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers