Responsive Scrollable Menu

हिमाचल की नंदिनी ने UPSC जियो-साइंटिस्ट परीक्षा टॉप की:पिता किसान, माता गृहिणी, रोजाना 14 घंटे की पढ़ाई, मुख्यमंत्री-डिप्टी सीएम ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की नंदिनी ठाकुर ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित ‘कंबाइन्ड जियो साइंटिस्ट’ परीक्षा 2025 में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। नंदिनी जियोफिजिक्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक-1 पर रही। नंदिनी ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर गांव की रहने वाली है। छोटे से गांव से निकली नंदिनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तो को दिया है। नंदिनी ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की है। उन्होंने लिखित परीक्षा में 587 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनलिटी टेस्ट) में 140 अंक प्राप्त किए, जिससे उनका कुल स्कोर 787 रहा। नंदिनी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि नंदिनी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। रोजाना 14 घंटे पढ़ाई करती थीं नंदिनी ने बताया कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए नंदिनी प्रतिदिन लगभग 14 घंटे पढ़ाई करती थीं। नंदिनी ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा बढ़ेडा राजपूतां स्कूल से हुई। उन्होंने पंजावर के सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मैट्रिक और प्लस टू की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी (फिजिक्स) में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त की। किसान की बेटी का कमाल नंदिनी के पिता संजय ठाकुर एक किसान हैं और उनकी माता राजरानी गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई आदित्य ठाकुर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जियो साइंटिस्ट क्या करते हैं? UPSC की इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी भारत सरकार के वैज्ञानिक विभागों में उच्च पदों पर नियुक्त होते हैं। जियोफिजिक्स विशेषज्ञ पृथ्वी की आंतरिक संरचना का अध्ययन करते हैं। वे भूकंप संबंधी गतिविधियों का विश्लेषण, भू-गर्भीय सर्वे, खनिज और ऊर्जा संसाधनों (जैसे तेल-गैस) की खोज तथा भूमिगत संरचनाओं की वैज्ञानिक जांच करते हैं। इसके अलावा, वे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं- जैसे बांध, सुरंग, सड़क और रेलवे निर्माण- में तकनीकी सलाह देते हैं। भू-सर्वेक्षण, डेटा विश्लेषण और फील्ड रिसर्च इनके कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान और पर्यावरणीय अध्ययन में भी इनकी अहम भूमिका रहती है। नंदिनी की उपलब्धि हिमाचल के लिए सम्मान का विषय नंदिनी ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।

Continue reading on the app

कार से खींचे, सड़क किनारे ले गए और ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने ही सात लोगों ने किया युवती से गैंगरेप, अक‍ाउंट में ट्रांसफर कराए 10,000 रुपये; मचा हड़कंप

असम के कछार जिले के सिलचर शहर के निकट बाईपास रोड पर एक 28 वर्षीय युवती के साथ सात अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से गैंगरेप किया और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने उसे अपमानित करने के बाद जबरन 10,000 रुपये ऐंठ लिए।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में हार से Team India में हाहाकार, Tilak Varma बाहर, प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव?

अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम को सलाहों की बाढ़ सी आ गई है। इस हार ने भारत के विश्व कप अभियान को एक मुश्किल स्थिति में डाल दिया है, जहां बचे हुए दोनों मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह पक्की करना शायद मुश्किल हो। अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन, तिलक वर्मा का लय में न उतर पाना और सलामी बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी ने भारत की बल्लेबाजी को बुरी तरह प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों की जीत में यह साबित कर दिया कि मौजूदा चैंपियन के खिलाफ धीमी गेंदें कितनी कारगर साबित हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित पिता से मिलकर Chennai लौटे Rinku Singh, कोच ने दिया वापसी पर बड़ा Update


वॉशिंगटन सुंदर के चयन और अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखे जाने पर भी गहन आलोचना हो रही है, जिसमें संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है, और पार्थिव पटेल ने अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने का सुझाव दिया है। उनका यह भी मानना ​​है कि हाल ही में कम रन बनाने के बावजूद संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है, और अगर ऐसा होता है, तो उन्हें तिलक वर्मा की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पटेल ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि मैं अक्षर पटेल को टीम में वापस देखना चाहूंगा। उन्होंने अतीत में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। हां, विरोधी टीम की परिस्थितियां मायने रखती हैं, लेकिन मैं अक्षर पटेल को जरूर टीम में शामिल करूंगा। संजू सैमसन का भी सवाल है। चेन्नई में उनकी वापसी भी हो सकती है। भारत इस पर जरूर विचार करेगा, खासकर ऑफ स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद यूसुफ पठान ने दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के वापसी करने का समर्थन किया है। टी20 विश्व कप के सुपर 8 के पहले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें धूमिल हो गईं, क्योंकि उनका नेट रन रेट अब -3800 हो गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan का Pakistani 'ट्रोल मीडिया' पर तीखा हमला, बोले- अपनी टीम हारते ही चूहे की तरह भाग जाते हैं


सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही महत्वपूर्ण जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा। चेन्नई में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले, यूसुफ पठान ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय टीम की इस हार से उबरने की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारत वापसी करना जानता है और उन्हें जिम्बाब्वे से शानदार जीत की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जिम्बाब्वे अच्छा क्रिकेट खेल रही है और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Wed, 25 Feb 2026 16:46:58 +0530

  Videos
See all

Rashtravad : लाइव डिबेट में BJP प्रवक्ता का जवाब सुनकर, सपा प्रवक्ता को आया गुस्सा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:10:38+00:00

Ghonda में मुस्लिम महिला की संदिग्ध हालत में मौत #shorts #shortsvideo #viralvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:10:38+00:00

भोपाल में सगी बहनों का धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़! #shorts #breakingnews #rbharat #lovejihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:11:28+00:00

Dangal: Ashutosh Brahmachari ने SP और Congress को लेकर क्या कहा? | Avimukteshwaranand | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:12:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers