Responsive Scrollable Menu

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजनाओं के बीच, भाजपा की युवा शाखा ने रविवार को पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देशव्यापी युवा संपर्क कार्यक्रम शुरू किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत महीने भर तक होने वाले संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के साथ ‘‘सार्थक संवाद’’ स्थापित करना है। इसने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जागरूक और सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना है।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आज भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देशव्यापी युवा संपर्क कार्यक्रम शुरू किए। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस पहल का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर युवा नागरिकों के साथ सार्थक संवाद को बढ़ावा देना, गलत सूचनाओं से निपटना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।’’ यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कांग्रेस, उसके सहयोगी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) समेत अन्य दलों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इन दलों ने हाल में दिल्ली में कई बार सड़कों पर प्रदर्शन भी किए।

भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताते हुए पलटवार किया है। उसने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विदेशी ताकतों के साथ मिलकर ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ के लिए ऐसे प्रदर्शनों के जरिए देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Air India Flight: यात्री के हंगामे से बैंकॉक लौटी मुंबई जा रही फ्लाइट, मेडिकल टीम ने संभाला मामला

Air India Flight: यात्री के हंगामे से बैंकॉक लौटी मुंबई जा रही फ्लाइट, मेडिकल टीम ने संभाला मामला

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमन-दीप्ति के शतकों से टीम इंडिया की जीत, जिम्बाब्वे को दूसरे WODI में भी हराया

टीम इंडिया की जीत तो उसी वक्त तय हो गई थी, जब हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक शतक लगाकर टीम को 328 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था. मगर टीम में लौटी एक युवा स्पिनर ने इसे सुनिश्चित किया. Sun, 25 Oct 2026 22:50:44 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आया अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T19:30:24+00:00

UP Election: ओवैसी की एंट्री से किस पर बढ़ा तनाव? #owaisi #asaduddinowaisi #aimim #upolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T19:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers