Responsive Scrollable Menu

Akasa Air की Saudi Arabia उड़ानें रद्द, प्रभावित यात्रियों को 7 दिनों में मिलेगा पूरा Refund

एक ट्रैवल अपडेट में अकासा एयर ने बताया कि सऊदी अरब में सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए, जेद्दा और रियाद के लिए उसकी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया गया है। जेद्दा के लिए यह निलंबन 10 नवंबर तक और रियाद के लिए 30 नवंबर तक लागू रहेगा। 23 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात और वहां के सुरक्षा माहौल का बारीकी से आकलन करने के बाद लिया गया है। एयरलाइन ने कहा, "सऊदी अरब में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति और वहां के सुरक्षा माहौल का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद, अकासा एयर ने इन जगहों के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है: जेद्दा - 10 नवंबर, 2026 तक (इस दिन सहित); रियाद - 30 नवंबर, 2026 तक (इस दिन सहित)।" एयरलाइन ने आगे कहा कि वह हालात पर लगातार नज़र रख रही है और स्थिति का रियल-टाइम आकलन कर रही है। उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्री पूरा रिफंड ले सकते हैं, जो सात दिनों के भीतर उनके मूल भुगतान स्रोत (original source of payment) में वापस आ जाएगा। इसके अलावा, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को रीशेड्यूल (नई तारीख तय) भी कर सकते हैं। जिन यात्रियों ने ट्रैवल पार्टनर्स के ज़रिए बुकिंग की है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे मदद के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें: Air India और Express ने बढ़ाई पाबंदी, Saudi Arabia उड़ानें 24 अक्टूबर तक स्थगित


अकासा एयर ने कहा, "हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि सऊदी अरब में आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच, विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास, वहां फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में लगभग 3,000 उमराह तीर्थयात्री भारत लौट आए हैं, जबकि 10,000 से अधिक अन्य उमराह तीर्थयात्री भी उपलब्ध उड़ानों के जरिए अपने घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिक मिशन अन्य तीर्थयात्रियों की जल्द से जल्द वापसी के लिए इंतजाम कर रहे हैं और सामुदायिक स्वयंसेवकों के जरिए मदद भी पहुंचा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia में हमलों के खौफ से 552 उड़ानें प्रभावित, भारतीय एयरलाइंस पर भी बड़ा असर, देखें Full list of cancellations, suspensions of UAE-Saudi Flights

दूतावास और वाणिज्य दूतावास रियाद और जेद्दा में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम चला रहे हैं और भारतीय नागरिकों को हालात की जानकारी देने के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इससे पहले सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की थी। इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, दम्मम हवाई अड्डे की घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय नागरिक घायल हुआ। भारत ने आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है और उम्मीद जताई है कि इस क्षेत्र में जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

Continue reading on the app

उत्तराखंड के लोगों को अखिलेश यादव ने कहा घुसपैठिया, सीएम धामी बोले- ये देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान, माफ़ी मांगें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने उत्तरखंड के लोगों को घुसपैठिया बताया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बयान दिया कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के लोग हैं, उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। इस पवित्र भूमि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।

पिता के शासन में गोलियां चली और बेटा घुसपैठिया कह रहा 

सीएम धामी ने कहा कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्ड का अपमान करना कोई नई बात नहीं है। उत्तराखण्ड की जनता आज भी उस दौर को नहीं भूली है जब उनके पिता मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में अलग राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई गई थीं।  जिनके शासनकाल में उत्तराखण्ड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं, आज वही लोग उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया बता रहे हैं।

अखिलेश यादव को मांगनी होगी माफ़ी 

सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के साथ ही देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और सैन्य परंपराओं का भी अपमान है। अखिलेश यादव को अपने इस अपमानजनक बयान के लिए उत्तराखण्डवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

सपा की सहयोगी कांग्रेस को भी इसका जवाब मिलेगा 

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की स्वाभिमानी जनता इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी और समाजवादी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस को प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Continue reading on the app

  Sports

3 अनकैप्‍ड ख‍िलाड़ी अंदर... र‍िजवान- शान मसूद बाहर, श्रीलंका के ख‍िलाफ टेस्‍ट सीरीज के ल‍िए पाक‍िस्‍तान टेस्‍ट टीम का ऐलान

Mohammad Rizwan Shan Masood Out: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम में युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है, जिसका संकेत पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही दे दिया था. इस नई टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं, जहां पूर्व कप्तान शान मसूद, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अनुभवी ओपनर इमाम-उल-हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. Sat, 24 Oct 2026 19:43:14 +0530

  Videos
See all

CM Pushkar Singh Dhami का Akhilesh Yadav पर सीधा निशाना, याद दिलाया पुराना इतिहास! #UttarakhandNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T14:40:10+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: 1 नवंबर..बड़ा कांड? | Jamia Protest | Rahul Gandhi | SIR Protest | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T14:42:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers