'उधर तुम हसीन हो इधर दिल जवां है', 1955 का वो सुपरहिट गाना, जिसने सिखाया प्यार का सलीका
1955 में आई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज 55' का गाना 'उधर तुम हसीं हो इधर दिल जवां है' आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत रोमांटिक गीतों में गिना जाता है . गुरु दत्त के निर्देशन और मधुबाला की अदाओं से सजी इस फिल्म के इस गाने को मोहम्मद रफी और गीता दत्त की आवाज ने अमर कर दिया . ओपी नैयर के संगीत में मजरूह सुल्तानपुरी के बोलों ने प्यार के एहसास को ऐसा रूप दिया कि यह गाना हर दशक में उतना ही ताजा लगता है . वॉल्टज स्टाइल में बनी इस धुन पर गुरु दत्त और मधुबाला ने जिस अंदाज में रोमांस किया, वह सिनेमाई इतिहास का हिस्सा बन गया . 'ये रंगीन रातों की एक दास्तां है' से शुरू होने वाला यह गीत न सिर्फ उस दौर के क्लासिक रोमांस को दर्शाता है, बल्कि रफी और गीता दत्त की बेहतरीन जुगलबंदी का भी बेहतरीन नमूना है . आज भी जब यह गाना बजता है, तो श्रोता उस सुनहरे दौर में खो जाते हैं जब प्यार के इजहार के लिए इतने खूबसूरत अल्फाज थे.
Rashmika Vijay Wedding live Updates: 1 ही दिन में दो रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय, 4 मार्च को सितारों के लिए ग्रैंड रिस्पेशन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding live updates: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी बेहद खास होगी क्योंकि इसमें एक ही दिन में तेलुगू और कोडावा दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा. हालांकि मैन इवेंट में सिर्फ परिवार और करीबी मित्र ही शामिल होंगे, लेकिन जश्न की शुरुआत पहले ही एक अनोखे प्री-वेडिंग क्रिकेट मैच के साथ हो चुकी है. कपल ने अपने इस मिलन को फैंस के गए नाम 'विरोश' को समर्पित किया है. फिल्मी सितारों के लिए 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




