राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में किसान महा चौपाल रैली का आयोजन किया. रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंन आरोप लगया की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोक गया.
The post राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब appeared first on Prabhat Khabar.
धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी: बोलीं- 'यकीन नहीं होता वो चले गए, मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?'
Hema Malini: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) अब भी अपने पति व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से उबर नहीं पाई हैं। 89 की उम्र में धर्मेंद्र की मृत्यू के बाद वह अक्सर उनकी याद में भावुक हो उठती हैं। एक बार फिर उन्होंने अभिनेता को यादक अपनी भावनाएं साझा कीं और दोबारा मिलने की इच्छा जताई।
हाल ही में दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) श्रद्धांजलि दी गई थी। इस मौके ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के फैंस दोनों के दिलों को छू लिया। इस पल पर अपने भाव व्यक्त करते हुए हेमा मालिनी इमोशनल हुईं।
'यकीन नहीं होता वो चले गए...'
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा, “धर्मेंद्र की मौजूदगी सीमाओं के पार महसूस होती थी। उनके प्रशंसक हर जगह थे। कैसे वह विदेशों में भी फैंस के बीच इतने प्यार से घिरे रहते थे। हम ज्यादा सफर एक साथ नहीं करते थे, सिर्फ शूटिंग के दौरान ही साथ समय बिताने का मौका मिलता था। हमने कई फिल्में साथ कीं ताकि हम एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उन्हें हर पल याद करती रहती हूं। खुद से पूछती रहती हूं कि क्या वह सच में चले गए? मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?”
ये भी पढ़ें- इन्फ्लूएंसर ने रकुल प्रीत की स्टेज पर की बेइज्जती!: अवॉर्ड लेते ही दिया ऐसा रिएक्शन; Viral Video पर अब दी सफाई
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आइकॉनिक जोड़ी
हेमाजी और धर्मेंद्र ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें सीता और गीता (1972), शोले (1975) और ड्रीम गर्ल (1977) शामिल हैं। हेमा से जब उनकी पसंदीदा फिल्मों का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा- "चुपके-चुपके...कौन इसे पसंद नहीं करता? और शोले मेरे लिए खास है क्योंकि शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छे पल साथ बिताए।”
ये भी पढ़ें- Kalki 2: 40 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन की हुई खास मुलाकात, शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग
धर्मेंद्र और हेमा का प्यार
हेमा और धर्मेंद्र पहली बार 1970 में मिले थे और तुरंत दोस्ती हो गई। काम के दौरान यह रिश्ता गहरा हुआ और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। धर्मेंद्र, जो पहले से ही शादीशुदा थे, ने हेमा से 1980 में शादी की।
धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित अपने घर पर 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















