Responsive Scrollable Menu

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी: बोलीं- 'यकीन नहीं होता वो चले गए, मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?'

Hema Malini: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) अब भी अपने पति व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से उबर नहीं पाई हैं। 89 की उम्र में धर्मेंद्र की मृत्यू के बाद वह अक्सर उनकी याद में भावुक हो उठती हैं। एक बार फिर उन्होंने अभिनेता को यादक अपनी भावनाएं साझा कीं और दोबारा मिलने की इच्छा जताई।

हाल ही में दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) श्रद्धांजलि दी गई थी। इस मौके ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के फैंस दोनों के दिलों को छू लिया। इस पल पर अपने भाव व्यक्त करते हुए हेमा मालिनी इमोशनल हुईं।

'यकीन नहीं होता वो चले गए...'

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा, “धर्मेंद्र की मौजूदगी सीमाओं के पार महसूस होती थी। उनके प्रशंसक हर जगह थे। कैसे वह विदेशों में भी फैंस के बीच इतने प्यार से घिरे रहते थे। हम ज्यादा सफर एक साथ नहीं करते थे, सिर्फ शूटिंग के दौरान ही साथ समय बिताने का मौका मिलता था। हमने कई फिल्में साथ कीं ताकि हम एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उन्हें हर पल याद करती रहती हूं। खुद से पूछती रहती हूं कि क्या वह सच में चले गए? मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?”

ये भी पढ़ें- इन्फ्लूएंसर ने रकुल प्रीत की स्टेज पर की बेइज्जती!: अवॉर्ड लेते ही दिया ऐसा रिएक्शन; Viral Video पर अब दी सफाई

Hema Malini and Dharmendra

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आइकॉनिक जोड़ी

हेमाजी और धर्मेंद्र ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें सीता और गीता (1972), शोले (1975) और ड्रीम गर्ल (1977) शामिल हैं। हेमा से जब उनकी पसंदीदा फिल्मों का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा- "चुपके-चुपके...कौन इसे पसंद नहीं करता? और शोले मेरे लिए खास है क्योंकि शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छे पल साथ बिताए।”

ये भी पढ़ें- Kalki 2: 40 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन की हुई खास मुलाकात, शुरू की 'कल्कि 2' की शूटिंग

धर्मेंद्र और हेमा का प्यार

हेमा और धर्मेंद्र पहली बार 1970 में मिले थे और तुरंत दोस्ती हो गई। काम के दौरान यह रिश्ता गहरा हुआ और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। धर्मेंद्र, जो पहले से ही शादीशुदा थे, ने हेमा से 1980 में शादी की।

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित अपने घर पर 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली।

Continue reading on the app

Rekha Iconic Looks: रेखा के 5 आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने बनाया उन्हें फैशन क्वीन!

Rekha Iconic Looks: बॉलीवुड की लीजेंडरी अदाकारा रेखा ने अपने शानदार अभिनय के साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके हर लुक में ग्रेस और ग्लैमरस का अनोखा मेल नजर आता है। उनके कुछ खास लुक्स आज भी फैशन की दुनिया में आइकोनिक माने जाते हैं। आज हम आपको रेखा के पांच सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन लुक के बारे में बता रहे हैं। 

उमराव जान (1981)

Rekha Iconic Looks

1981 की फिल्म ‘उमराव जान’ में रेखा ने उमराव के किरदार में बेहद नज़ाकत के साथ निभाया था। उनका अनारकली लुक, चमचमाते रेशम और मोतियों से सजा हुआ, हमेशा फैंस की फेवरेट रहा। इस फिल्म का उनका अंदाज इतना यादगार रहा कि आज भी लोग इसे अपने फेस्टिव और ट्रेडिशनल लुक के लिए इंस्पिरेशन मानते हैं।

उत्सव (1984)

Rekha Iconic Looks

फिल्म ‘उत्सव’ में रेखा वसंतसेना के किरदार में दिखी। लाल साड़ी और ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ उनका हेयरस्टाइल और ज्वेलरी लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे। इस फिल्म में उनका लुक क्लासिक और शाही अंदाज को खूबसुरती के साथ दिखाता हैं।

खून भरी मांग (1988)

Rekha Iconic Looks

‘खून भरी मांग’ में रेखा का फैशन उनके किरदार की कहानी को दर्शाता है। पहले भोली विधवा और बाद में ग्लैमरस मॉडल के रूप में उनका लुक स्टाइलिश हेयरडोज से सजा था। इसे रिवेंज फैशन का आइकोनिक उदाहरण माना जाता है।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996)

Rekha Iconic Looks

1996 की फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में रेखा ने माया के किरदार में किलर स्टाइलिश और खतरनाक अंदाज दिखाया। उनका फैशन पावरफुल था, जो उनके ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग था।

परिणीता (2005)

Rekha Iconic Looks

फिल्म ‘परिणीता’ में रेखा ने सॉन्ग ‘कैसी पहेली जिंदगी’ में एक आइकॉनिक लुक दिखाया। मैरून साड़ी, ब्लैक फिशनेट ग्लव्स और टियरड्रॉप चोकर नेकलेस ने उनका लुक यादगार बना दिया। उनके रेट्रो हेयरस्टाइल और बोल्ड मेकअप ने पुराने जमाने की खूबसूरती को जिंदा कर दिया।

फैशन की मिसाल हैं रेखा

Rekha Iconic Looks

इन लुक्स से साफ हैं कि रेखा सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल में भी हमेशा अलग पहचान रखती हैं। उनकी बेमिसाल खूबसूरती और स्टाइल आज भी कई एक्ट्रेसेस के लिए इंस्पिरेशन हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, PAK हारा तो टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएगा बाहर?

ENG vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान आज आमने-सामने होंगे। इंग्लैंड ने सुपर-8 का पहला मैच जीता था, जबकि पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। Tue, 24 Feb 2026 17:40:55 +0530

  Videos
See all

Lucknow Murder: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, बेटे ने टुकड़ों में काट नीले ड्रम में डाल दिया | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:37:42+00:00

मेरठ की मस्जिद में हंगामा, मिठाई बांटने पर टूटा सब्र #meerut #ramadan #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:35:31+00:00

भैया तय करो हुई तो ठीक #usindiadeal #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:43:55+00:00

Goonj with Rubika Liyaquat : AI Summit Protest | Congress | Uday Bhanu Chib | Rahul | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T12:42:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers