Responsive Scrollable Menu

2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ सकता है परमाणु ऊर्जा का उपयोग: संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी

जलवायु परिवर्तन से निपटने और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती मांग के बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी (IAEA) ने एक महत्वपूर्ण अनुमान जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2060 तक वैश्विक स्तर पर परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल तीन गुना से भी अधिक बढ़ने की संभावना है। महासभा में पेश एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि बिजली के बढ़ते इस्तेमाल, कृत्रिम मेधा (एआई) से संचालित डेटा केंद्रों और विश्वसनीय एवं कार्बन उत्सर्जन मुक्त ऊर्जा की प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है।

 उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए परमाणु ऊर्जा को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परमाणु ऊर्जा, सौर ऊर्जा के बराबर है और ऊर्जा के अन्य सभी विकल्पों की तुलना में अधिक सुरक्षित है। ग्रॉसी ने कहा, ‘‘2025 में 30 से अधिक देशों में संचालित 400 से ज्यादा परमाणु रिएक्टर से दुनिया की कुल बिजली का 10 प्रतिशत और कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली का एक चौथाई उत्पादन हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: UN में भारत का पलटवार: Kargil War में जवानों के शव ठुकराने वाला Pakistan न दे आस्था पर उपदेश

 उन्होंने कहा, ‘‘इस समय 60 से अधिक नए परमाणु रिएक्टर का निर्माण हो रहा है और भविष्य में परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को लेकर अनुमान में काफी बढ़ोतरी हुई है।’’ ग्रॉसी ने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल के अलावा ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों, यूक्रेन में युद्ध के कारण परमाणु सुरक्षा को लेकर पैदा हुए ‘‘अप्रत्याशित खतरों’’ और कुछ अन्य देशों के परमाणु हथियार हासिल करने संबंधी चर्चाओं पर भी चिंता जताई। हालांकि, उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए।

Continue reading on the app

Box Office Collection: 'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत, 'तुम मेरे हो' और 'तू है मेरी किरण' का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही है. इस बीच  फ्राइडे 23 अक्टूबर को तीन नई फिल्मों ने दस्तक दी है. इनमें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर', गुरमीत चौधरी की 'तुम मेरे हो' और सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' शामिल है. ऐसे में पहले दिन इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं.तो चलिए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर इन तीनों फिल्मों में से किसने सबसे ज्यादा कमाई की और कौन सी फिल्म पीछे रह गई.

'उड़ता तीर' की धीमी रही शुरुआत

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'उड़ता तीर' लंबे समय से चर्चा में थी और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला है. कई यूजर्स ने फिलम के ट्विस्ट, कॉमेडी और देशभक्ति से भरी भावना के ब्लेंड की तारीफ की है. हालांकि 'उड़ता तीर' ने जिस तरह की उम्मीद थी, वो उस पर खरी नहीं उतर पाई है और फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही है.

'उड़ता तीर' का ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के पहले दिन (Udta Teer Box Office Collection Day 1) 4.10 करोड़ के साथ अपना खाता खोला है. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 4.83 करोड़ रुपये रही है. वहीं, अब शनिवार और रविवार, यानी वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अब देखना होगा ये फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है.

'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों की कमाई में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की अगली फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ है. इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. हालांकि ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई, और लाखों में ही सिमट गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन (Tu hai Meri Kiran  Box Office Collection Day 1)  करीब 50 लाख का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- Explainer: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, सलमान-अक्षय की सुरक्षा बढ़ी, जानिए स्टार्स को कैसे मिलती है पुलिस सिक्योरिटी

'पहला प्यार दूसरी बार' ने कितने कमाए?

फ्राइडे रिलीज फिल्मों की लिस्ट में  'पहला प्यार दूसरी बार' भी शामिल है.अनुज सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे (Pehla Pyaar Doosri BaarBox Office Collection Day 1) पर महज 41 लाख की कमाई की है. हालांकि ये नई रिलीज की कमाई में तीसरे नंबर पर है. फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

'तुम मेरे हो' (Tum Mere Ho)

नई रिलीज में जिस फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है, वो गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की फिल्म 'तुम मेरे हो'  हैं. यs एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है. फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 18 लाख से खाता खोला. वहीं, वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 20 लाख रुपये रही. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: प्रभास की 'फौजी' का धांसू टीजर आउट, दलेर मेहंदी विवाद हुआ खत्म

Continue reading on the app

  Sports

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach: काइरन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, IPL 2027 में संभालेंगे कमान

Mumbai Indians new head coach: मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को अपना हेड कोच बनाया है. इस नए रोल में काइरन पोलार्ड IPL 2027 से टीम की कमान संभालते दिखेंगे. Sat, 24 Oct 2026 10:35:54 +0530

  Videos
See all

China पर ITBP चीफ के खुलासे के बाद क्या-क्या हुआ? | Arunachal Pradesh | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T03:35:53+00:00

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर पर हमले के बाद बॉलीवुड में खौफ! | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T03:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers