Box Office Collection: 'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत, 'तुम मेरे हो' और 'तू है मेरी किरण' का ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही है. इस बीच फ्राइडे 23 अक्टूबर को तीन नई फिल्मों ने दस्तक दी है. इनमें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर', गुरमीत चौधरी की 'तुम मेरे हो' और सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' शामिल है. ऐसे में पहले दिन इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं.तो चलिए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर इन तीनों फिल्मों में से किसने सबसे ज्यादा कमाई की और कौन सी फिल्म पीछे रह गई.
'उड़ता तीर' की धीमी रही शुरुआत
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'उड़ता तीर' लंबे समय से चर्चा में थी और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला है. कई यूजर्स ने फिलम के ट्विस्ट, कॉमेडी और देशभक्ति से भरी भावना के ब्लेंड की तारीफ की है. हालांकि 'उड़ता तीर' ने जिस तरह की उम्मीद थी, वो उस पर खरी नहीं उतर पाई है और फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही है.
Ye teer kamaan se nikal chuka hai???? Title track out now! - https://t.co/Ihmek2ro4u #UdtaTeer - IN CINEMAS NOW!???? https://t.co/Bu1Zb50xNf
— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 23, 2026
'उड़ता तीर' का ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के पहले दिन (Udta Teer Box Office Collection Day 1) 4.10 करोड़ के साथ अपना खाता खोला है. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 4.83 करोड़ रुपये रही है. वहीं, अब शनिवार और रविवार, यानी वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अब देखना होगा ये फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है.
'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन
इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों की कमाई में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की अगली फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ है. इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. हालांकि ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई, और लाखों में ही सिमट गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन (Tu hai Meri Kiran Box Office Collection Day 1) करीब 50 लाख का कलेक्शन किया है.
'पहला प्यार दूसरी बार' ने कितने कमाए?
फ्राइडे रिलीज फिल्मों की लिस्ट में 'पहला प्यार दूसरी बार' भी शामिल है.अनुज सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे (Pehla Pyaar Doosri BaarBox Office Collection Day 1) पर महज 41 लाख की कमाई की है. हालांकि ये नई रिलीज की कमाई में तीसरे नंबर पर है. फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
'तुम मेरे हो' (Tum Mere Ho)
नई रिलीज में जिस फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है, वो गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की फिल्म 'तुम मेरे हो' हैं. यs एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है. फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 18 लाख से खाता खोला. वहीं, वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 20 लाख रुपये रही.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: प्रभास की 'फौजी' का धांसू टीजर आउट, दलेर मेहंदी विवाद हुआ खत्म
बच्चों को समय पर 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व पोलियो दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को नमन किया और हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, विश्व पोलियो दिवस पर आइए हम पोलियो-मुक्त दुनिया बनाने के अपने संकल्प को और मजबूत करें। हर बच्चे को समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के जरिए सुरक्षा पाने का हक है। हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, विश्व पोलियो दिवस प्रेरित करता है कि एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे। बच्चों को समय पर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में अपना योगदान दें। जनभागीदारी और जागरूकता से ही हम पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बना सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यंमत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, विश्व पोलियो दिवस पर भारत को पोलियो-मुक्त बनाने के महाअभियान में समर्पित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मेरा नमन एवं आभार। आपके अथक प्रयासों, सेवाभाव और दृढ़ संकल्प ने देश को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। स्वस्थ और सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है। आइए, विश्व पोलियो दिवस पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे। हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें। पोलियो से लड़ाई में भारत को विजयी बनाने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, आइए, विश्व पोलियो दिवस पर भारत को सदैव पोलियो मुक्त बनाए रखने और हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, सुरक्षित और स्वस्थ कल की शुरुआत सुरक्षित बचपन से होती है। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, पोलियो मुक्त भारत, स्वस्थ भारत। विश्व पोलियो दिवस पर आइए संकल्प लें कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएंगे। खुद जागरूक बनें, दूसरों को भी प्रेरित करें और भारत की इस जीत को हमेशा बरकरार रखें।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










