Responsive Scrollable Menu

सुनील गावस्कर ने दिया टीम इंडिया को सुझाव, सुंदर नहीं इस खिलाड़ी की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में करें शामिल

Sunil Gavaskar On Team India Playing-11: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलना है. 26 जनवरी को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 को लेकर क्रिकेट के गलियारों में लगातार चर्चा चल रही है. कोई अभिषेक शर्मा को बाहर करने की सलाह दे रहा है, तो कोई वॉशिंगटन सुंदर को बाहर करने की बात कह रहा है. मगर, इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह को बाहर करने की सलाह दी है.

सुनील गावस्कर ने दिया बयान

भारतीय पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि अर्शदीप सिंह को बाहर करके अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में वापस लाना चाहिए. Jio Star से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि,

“जिम्बाब्वे की बैटिंग लाइन-अप में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी देखते हुए मुझे लगता है कि अक्षर पटेल की प्लेइंग एलेवन में वापसी पर विचार हो सकता है. उनको अर्शदीप सिंह की जगह दी जा सकती है, हालांकि अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की ऐसे में हो सकता है कि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर जाए.”

अक्षर की जगह सुंदर को क्यों मिला था मौका?

टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल को बाहर करने की वजह का खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि,

“टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए अक्षर पटेल को बाहर कर वाशिंगटन सुंदर को जगह दी थी. बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, रयान रिकल्टन और डेविड मिलर के खतरे को टालने के लिए सुंदर को जगह दी गई थी. हमें लगा था कि वह पहले 6 ओवर में प्रभावी साबित होने वाले हैं, इसी वजह से उन्हें मौका दिया था."

भारत के लिए करो या मरो मैच

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके हार के चलते न केवल भारत 2 अंक हासिल करने से चूक गया बल्कि उसका नेट रन रेट भी नेगेटिव में चला गया है.

ऐसे में अब जिम्बाब्वे के साथ खेला जाने वाला मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. यदि भारत इस मैच को नहीं जीत पाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया अपनी बेस्ट इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत खेलेगा 5 लीग मैच, नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल

Continue reading on the app

'लोकसभा में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया', भोपाल में किसान महाचौपाल के दौरान बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि संसद में आपने मेरा भाषण देखा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रेसिडेंट एड्रेस होता है. उसमें हर साल राष्ट्रति का भाषण होता है उसके बाद पहला स्पीकर विपक्ष का नेता होता है, ये हर साल हुआ है.

मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहा था- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं वहां राष्ट्रीय सुरक्षा की बातद कर रहा था, लेकिन सदन में मुझे बोलने नहीं दिया गया. राहुल गांधी ने कहा कि चार-पांच घंटे तक मुझे बोलने नहीं दिया गया. मेरा विरोध किया गया. अगले दिन भी मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया.

अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लोकसभा में क्यों नहीं बोलने दिया गया. इसके पीछे की वजह अमेरिका की डील थी. राहुल गांधी ने कहा कि चार महीने के लिए हिंदुस्तान और अमेरिका का समझौता रुका हुआ था. उसके पीछे की वजह कृषि थी. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां सोया, कपास, गुटका हिंदुस्तान में बेच पाएं, दाल हिंदुस्तान में बेच पाएं. हिंदुस्तान का कोई किसान नहीं चाहता. कोई राजनेता नहीं चाहता और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी. इसलिए चार महीने तक चर्चा बंद पड़ी रही.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के लिए बना इस वर्ल्डकप में गजब संयोग, 1992...2009 और 2017 वाला ट्रॉफी जितने का कारनामा दोहराएगी टीम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार चल रही है. आंकड़े सामने आए हैं कि जब भी आईसीसी इवेंट से कंगारू टीम ऐसे बाहर हुई है तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट जीता है. 1992, 2009 और 2017 में ऐसा वाकई हो चुका है. Tue, 24 Feb 2026 16:58:47 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Lucknow में बेटे के किया बाप का कत्ल, रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे !| AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:37:46+00:00

AI Summit के बाद Drone और AI Robot ने कर दिया ये बड़ा काम? Door Step Delievery Gurugram Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:36:08+00:00

Prime At Four: Shankaracharya गिरफ्तार हुए तो 'जुल्म मचा देगी' कांग्रेस?| Shankaracharya Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:46:39+00:00

Congress MP Rajeev Shukla ने IYC Chief Uday Bhanu Chib की गिरफ्तारी को गलत बताया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T11:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers