Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को ‘पिगी चॉप्स’ क्यों कहते हैं अभिषेक बच्चन? एक्ट्रेस के खुलासे पर खिलखिला पड़े कार्ल अर्बन
Pralay: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, जो कल्याणी प्रियदर्शन को देगी टक्कर!
IND Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। इस जीत का सीधा असर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह पर भी पड़ा है क्योंकि टीम इंडिया अपने पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी।
अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के सामने साफ चुनौती है, बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। यही सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे सीधा रास्ता है।
भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण?
सुपर-8 में हर ग्रुप से सिर्फ 2 टॉप टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में भारत के लिए गणित काफी दिलचस्प हो गया।
अगर भारत दोनों मैच जीतता है
अगर वेस्टइंडीज अपने दोनों मुकाबले हार जाता है तो भी भारत और साउथ अफ्रीका अंतिम-4 में पहुंच जाएंगे।
अगर भारत सिर्फ एक मुकाबला जीतता है तो क्या होगा?
भारत अगर अपने बाकी बचे दो सुपर-8 मैच में से अगर एक में ही जीत हासिल करता है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते करीब-करीब बंद हो जाएंगे, फिर चाहें बाकी नतीजे कुछ भी हों।
वेस्टइंडीज की चुनौती आसान नहीं
भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से है। इसके बाद 1 मार्च को टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। कैरेबियाई टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है। उसने अब तक खेले अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं और आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही। उनकी बल्लेबाज़ी भी मजबूत है और गेंदबाज़ भी लगातार असर डाल रहे। ऐसे में भारत के लिए यह मैच असली परीक्षा साबित हो सकता। वैसे भी टी20 विश्व कप में भारत कैरेबियाई टीम से एक ही मैच जीता है, वो भी 12 साल पहले।
साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर सुपर-8 की शुरुआत दमदार अंदाज़ में की है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से खेलना है। अगर अफ्रीकी टीम दोनों मुकाबले जीत जाती है तो उसका सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का माना जाएगा। इसलिए भारत की उम्मीदें काफी हद तक बाकी टीमों के नतीजों पर भी टिकी रहेंगी।
सुपर-8 का फॉर्मेट समझिए
सुपर-8 चरण में कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से मुकाबला खेलती है। इस तरह एक ग्रुप में कुल 6 मैच होते हैं और दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाते हैं। अभी तक 4 मैच पूरे हो चुके हैं।
हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा जबकि दूसरा 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फिलहाल तस्वीर साफ है कि अगर भारत को ट्रॉफी की दौड़ में बने रहना है, तो अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।
Tue, 24 Feb 2026 17:21:56 +0530