Responsive Scrollable Menu

Dehradun-Kanwar Yatra: मिलावटखोरों पर प्रशासन सख्त, डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

Dehradun Kanwar Yatra Food Safety: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए देहरादून प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होटल, ढाबों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमित जांच अभियान चलाया जाए. साथ ही दूध, मावा, पनीर, मिठाई, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए. प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

आरबीआई का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का है, फील्ड ट्रायल जारी: गवर्नर संजय मल्होत्रा

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2027-28 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसके लिए फिलहाल फील्ड ट्रायल जारी हैं, ताकि बड़े स्तर पर जारी करने से पहले इन नोटों की गुणवत्ता और प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसलों के बाद आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए संजय मल्होत्रा ने बताया कि पॉलिमर बैंक नोटों का पायलट कार्यक्रम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि आरबीआई बाजार में नोट जारी करने से पहले उनका व्यापक परीक्षण करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे भारतीय परिस्थितियों में प्रभावी और टिकाऊ साबित हों।

आरबीआई गवर्नर ने संकेत दिया कि फील्ड ट्रायल के नतीजों का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद ही इन नोटों को बड़े पैमाने पर चलन में लाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर नोटों को प्रचलन में लाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में वित्त मंत्रालय ने संसद को जानकारी दी थी कि सरकार ने आरबीआई के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाना है।

सरकार के अनुसार, इस पायलट परियोजना के तहत आरबीआई 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर नोट जारी करने की योजना बना रहा है। इन नोटों के जरिए उनकी मजबूती, टिकाऊपन और भारतीय मौसम व उपयोग की परिस्थितियों में उनकी उपयुक्तता का परीक्षण किया जाएगा।

आरबीआई का मानना है कि पॉलिमर बैंक नोट्स पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। खासकर छोटे मूल्यवर्ग के नोट, जो सबसे अधिक इस्तेमाल होते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं, उनके लिए पॉलिमर नोट बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इससे नोटों को बार-बार बदलने की लागत में भी कमी आने की उम्मीद है।

पॉलिमर नोटों में आधुनिक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इनमें पारदर्शी विंडो और नकली नोटों पर रोक लगाने वाले अत्याधुनिक सुरक्षा तत्व शामिल होते हैं, जिससे जालसाजी को रोकने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कागजी मुद्रा को पूरी तरह से हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यदि पॉलिमर नोट जारी किए जाते हैं, तो वे मौजूदा कागजी नोटों के साथ ही प्रचलन में रहेंगे।

आरबीआई ने यह भी कहा है कि पूरे देश में अलग-अलग जलवायु और उपयोग की परिस्थितियों में पॉलिमर नोटों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। फील्ड ट्रायल और परिचालन संबंधी समीक्षा के नतीजों के आधार पर ही इनके व्यापक इस्तेमाल को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

England का Coach बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स, कहा- बड़े फैसले लेने में नहीं होती कोई परेशानी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए उनके पास आवश्यक अनुभव है। इस 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके करियर में 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत और उसी वर्ष हेडिंग्ले में एशेज के दौरान खेली गई उनकी मैच जिताऊ पारी शामिल रही।

स्टोक्स ने 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैं अभी खेलते हुए लेवल-तीन कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि जब मेरे खेलने का करियर समाप्त होगा तब तक मैं इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोच बनना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि खेल से जुड़े रहकर मुझे क्या करना है और वह कोचिंग है।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल।’’ स्टोक्स ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं यह जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाऊंगा क्योंकि अब मुझे बड़े फैसलों और उनके साथ आने वाली जिम्मेदारी की पूरी समझ है।

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

बड़े फैसले लेने से मुझे कोई परेशानी नहीं होती।’’ इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के बारे में स्टोक्स ने कहा कि वह ‘‘असाधारण प्रतिभाशाली’’ खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं मिलना हैरानी की बात थी। स्टोक्स ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान या अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रूक को उपकप्तान बनाया गया। जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टेस्ट नहीं खेल रहा था तब भी मैं सोच रहा था कि ब्रूक उपकप्तान क्यों हैं।’’ स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं इसके पीछे की वजह समझता था लेकिन फिर भी मेरे मन में सवाल था कि इससे उसे क्या संदेश जाता है।

वह उपकप्तान है, कप्तान नहीं खेल रहा है, लेकिन फिर भी उसे कप्तान नहीं बनाया गया। इससे क्या संकेत मिलता है?’’ स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट को फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को टीम का मुख्य कोच बनाया गया।

Thu, 06 Aug 2026 10:23:00 +0530

  Videos
See all

Jodhpur Fire: सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग! | Jodhpur Service Center Fire | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:45:14+00:00

What Is Chandipura Virus: गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस क्या है? जानिए इसके बारे में सबकुछ। Gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers