Responsive Scrollable Menu

आरबीआई का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का है, फील्ड ट्रायल जारी: गवर्नर संजय मल्होत्रा

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2027-28 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसके लिए फिलहाल फील्ड ट्रायल जारी हैं, ताकि बड़े स्तर पर जारी करने से पहले इन नोटों की गुणवत्ता और प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसलों के बाद आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए संजय मल्होत्रा ने बताया कि पॉलिमर बैंक नोटों का पायलट कार्यक्रम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि आरबीआई बाजार में नोट जारी करने से पहले उनका व्यापक परीक्षण करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे भारतीय परिस्थितियों में प्रभावी और टिकाऊ साबित हों।

आरबीआई गवर्नर ने संकेत दिया कि फील्ड ट्रायल के नतीजों का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद ही इन नोटों को बड़े पैमाने पर चलन में लाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर नोटों को प्रचलन में लाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में वित्त मंत्रालय ने संसद को जानकारी दी थी कि सरकार ने आरबीआई के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाना है।

सरकार के अनुसार, इस पायलट परियोजना के तहत आरबीआई 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर नोट जारी करने की योजना बना रहा है। इन नोटों के जरिए उनकी मजबूती, टिकाऊपन और भारतीय मौसम व उपयोग की परिस्थितियों में उनकी उपयुक्तता का परीक्षण किया जाएगा।

आरबीआई का मानना है कि पॉलिमर बैंक नोट्स पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। खासकर छोटे मूल्यवर्ग के नोट, जो सबसे अधिक इस्तेमाल होते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं, उनके लिए पॉलिमर नोट बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इससे नोटों को बार-बार बदलने की लागत में भी कमी आने की उम्मीद है।

पॉलिमर नोटों में आधुनिक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इनमें पारदर्शी विंडो और नकली नोटों पर रोक लगाने वाले अत्याधुनिक सुरक्षा तत्व शामिल होते हैं, जिससे जालसाजी को रोकने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कागजी मुद्रा को पूरी तरह से हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यदि पॉलिमर नोट जारी किए जाते हैं, तो वे मौजूदा कागजी नोटों के साथ ही प्रचलन में रहेंगे।

आरबीआई ने यह भी कहा है कि पूरे देश में अलग-अलग जलवायु और उपयोग की परिस्थितियों में पॉलिमर नोटों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। फील्ड ट्रायल और परिचालन संबंधी समीक्षा के नतीजों के आधार पर ही इनके व्यापक इस्तेमाल को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

न IIT, न किसी बड़े कॉलेज से पढ़ाई पर Tier-3 सिटी की इस लड़की को बतौर फ्रेशर मिला 38 लाख रुपये का पैकेज! ये स्किल्स आईं काम

टियर-3 शहर की एक युवती ने यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ बड़े कॉलेज या कैंपस प्लेसमेंट पर निर्भर नहीं होती। लगातार मेहनत, सीखने की इच्छा और सही मौके का फायदा उठाकर उसने बतौर फ्रेशर शानदार जॉब ऑफर हासिल किया। उसकी सफलता की कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

Continue reading on the app

  Sports

बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते... लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Surendra Singh Deora Gold Medal: उदयपुर के मूक-बधिर निशानेबाज सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप की 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का मान बढ़ाया है. बचपन से बोलने व सुनने में असमर्थ सुरेंद्र ने कोच डॉ. जितेंद्र सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की. वे अब तक 2 स्वर्ण और 3 रजत समेत कुल 5 राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं. उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से किसी भी शारीरिक चुनौती को मात देकर सफलता हासिल की जा सकती है. Wed, 5 Aug 2026 13:09:37 +0530

  Videos
See all

बेगम ने LONG DRIVE से किया इंकार..तो असगर ने काटा गला #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:00+00:00

Jharkhand Protest | JPSC Paper Leak | रांची का 'जंतर-मंतर' ...Rahul-Akhilesh को नहीं आ रहा नजर ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:18+00:00

Pakistan News | Owaisi News: PoJK में कत्लेआम पर क्या बोले ओवैसी? #owaisi #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:32+00:00

Giriraj Singh। Rahul gandhi। “अपन बियाह न सूरदास के बरतुहारी” राहुल पर गिरिराज का तंज!। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers