Responsive Scrollable Menu

केरल: शबरिमला सोना चोरी आरोपों को लेकर यूडीएफ ने लगातार दूसरे दिन विधानसभा में प्रदर्शन किया

केरल: शबरिमला सोना चोरी आरोपों को लेकर यूडीएफ ने लगातार दूसरे दिन विधानसभा में प्रदर्शन किया

Continue reading on the app

बाप-बेटे ने एक ही स्टोरी पर सेम टाइटल से बनाईं दो फिल्में, एक बनी कल्ट क्लासिक-दूसरी सुपरहिट

अग्निपथ फिल्म की कहानी : वैसे तो हर फिल्म की कहानी अलग होती है. हर फिल्म के किरदार अलग होते हैं. हर फिल्म का टाइटल भी अलग होता है लेकिन बॉलीवुड में ऐसा कई बार हो चुका है कि एक जैसे टाइटल से फिल्में बनाई गईं. 'दोस्ताना' नाम से ही दो बार फिल्में बनी हैं. डॉन नाम से तीन बार फिल्में बन चुकी हैं. हर बार कहानी जरूर अलग-अलग रही. एक बार तो पिता पुत्र की जोड़ी ने एक ही कहानी पर दो फिल्में बनाई. दोनों ही फिल्में अलग-अलग समय में बनीं. पिता की फिल्म जहां फ्लॉप रही और बाद में कल्ट मूवी बनी वहीं दूसरी ओर बेटे की फिल्म सुपरहिट रही है.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: हार से पाकिस्तानी फैंस भड़के, इंग्लैंड के दर्शक से दो-दो हाथ करने पर हुए उतारू; श्रीलंकाई ने विवाद सुलझाया

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली लेकिन चर्चा सिर्फ हार की नहीं है। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस का बर्ताव भी सवालों के घेरे में आ गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी फैन 'सऊद' एक इंग्लिश समर्थक से भिड़ता नजर आया। वीडियो ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर जेक जिकिंग्स ने शेयर किया। दावा किया गया कि सऊद स्टेडियम में अक्सर झगड़े की शुरुआत करता है। वीडियो में दिख रहा है कि श्रीलंकाई दर्शकों को बीच-बचाव करना पड़ा, वरना मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था।

जेक जेकिंग्स ने आईसीसी से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बेवकूफी भरे खेल खेलो, बेवकूफी भरे इनाम जीतो। सीरियल अपराधी। ICC के लिए स्टैंड लेने का समय आ गया है।' सऊद ने बाद में आरोप लगाया कि इंग्लैंड समर्थक ने उस पर बीयर की बोतल फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन वायरल वीडियो उसके दावे को कमजोर करता नजर आया।

मैच की अगर बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए मैच का रुख पलट दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 164 रन बनाए थे। शुरुआत ठीक रही थी लेकिन टीम अंत में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक ठोककर इंग्लैंड को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया।

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि टीम फिनिश सही तरीके से नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, 'शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हम वैसा अंत नहीं कर सके जैसा चाहते थे। ब्रूक ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने मैच हमसे छीन लिया।'

पाकिस्तान अब सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर है। सुपर-8 में दो मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 अंक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था और एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब उन्हें बाकी नतीजों पर निर्भर रहना होगा और श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की हार और फैंस की हरकत, दोनों ने ही टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Wed, 25 Feb 2026 13:15:28 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Assembly Budget: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन | CG Budget Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:33:05+00:00

Shorts : ड्रोन से पकड़ा गया गाजियाबाद का तेंदुआ | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:37:00+00:00

Bihar में जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, बारात घर में मची चीख -पुकार | Bride Shot #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:32:41+00:00

Amit Shah Bihar Tour: भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर अमित शाह का बिहार दौरा | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers