Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: बुरा फंसा पाकिस्तान, जिस टीम को 17 साल में कभी नहीं हराया, अब उसी से टक्कर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह फंस गई है. पाकिस्तान को एक ऐसी टीम को हराना है, जिसके खिलाफ वह 17 सालों में एक भी मैच नहीं जीत सकी है. ये मैच सेमीफाइनल की रेस के लिए काफी अहम है.

Continue reading on the app

पिता के हत्यारे अक्षत ने 4 महीने पहले भी किया था कांड, पड़ोसियों को कैसे हुआ शक? लखनऊ नीले ड्रम केस की कहानी

लखनऊ में अक्षत प्रताप सिंह ने NEET तैयारी के दबाव में अपने पैथोलॉजी कारोबारी पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. शव को आरी से काटकर ठिकाने लगाया और छोटी बहन को धमकाया. गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर गुमराह करने की कोशिश की, पर CCTV फुटेज और घर से आती बदबू ने अपराध का भेद खोल दिया.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, 2 खिलाड़ी सीरीज से बाहर

IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को बड़ा झटका लगा। टीम की दो अहम खिलाड़ी एलिस पेरी और किम गार्थ चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गईं। दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में खेले गए तीसरे टी20 के दौरान क्वाड स्ट्रेन हुआ था। यह मुकाबला भारत ने 17 रन से जीता था और इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बदलाव की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों की जगह मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया है। पहले वनडे में शूट को सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। यह मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अभी दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह लंबे समय के लिए बाहर घोषित नहीं किया है। 

टीम प्रबंधन का कहना है कि पर्थ में 6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। अगर रिकवरी अच्छी रहती है तो दोनों खिलाड़ी टेस्ट में वापसी कर सकती हैं।

टी20 सीरीज में किम गार्थ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 3 विकेट लिए, जिसमें कैनबरा में खेले गए दूसरे मुकाबले में दो विकेट शामिल थे। वहीं एलिस पेरी का बल्ला इस बार ज्यादा नहीं चला। उन्होंने पहले मैच में 20 रन बनाए, कैनबरा में 7 रन जोड़े और एडिलेड में सस्ते में आउट हो गईं।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम एक नए दौर में भी प्रवेश करने जा रही है। टीम की कप्तानी अब सोफी मॉलिनोक्स संभालने वाली हैं। यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब मौजूदा कप्तान एलिसा हीली अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही।

ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि हीली के दौर का अंत जीत के साथ हो। इसके लिए टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे। भारत ने टी20 सीरीज जीतकर पहले ही बढ़त बना ली है, इसलिए वनडे मुकाबले काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया कैसी रणनीति अपनाता है और भारतीय टीम इस मौके का कितना फायदा उठा पाती है।

Tue, 24 Feb 2026 11:55:08 +0530

  Videos
See all

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers