Responsive Scrollable Menu

पार्क को इन लड़कियों ने बनाया डांस फ्लोर, दिखाई दिलकश अदा, लड़के भी देख हो गए फिदा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ लड़कियों का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पार्क को ही अपना डांस फ्लोर बना लिया. वीडियो में लड़कियां म्यूजिक पर दिलकश अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं और उनके कॉन्फिडेंस भरे मूव्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. खुले माहौल में किया गया उनका यह एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देखने वालों को खूब पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में उनकी तारीफ करते हुए इसे “फन और टैलेंट का शानदार कॉम्बिनेशन” बता रहे हैं. यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त पीएम रॉब जेटन को दी बधाई

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के पीएम रॉब जेटन को अपने कार्यकाल की शुरुआत करने की बधाई दी। 38 साल के रॉब जेटन को देश के राजा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीते चार सालों में तीसरी बार नए डच कैबिनेट ने शपथ ली है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, रॉब जेटन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई। भारत और नीदरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्र में बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं आपके साथ मिलकर काम करने और हमारे दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें, जेटन तीन दलों के गठबंधन से बनी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। किंग विलेम-अलेक्जेंडर ने जेटन कैबिनेट को शपथ दिलाई। इसके बाद, अल्पमत कैबिनेट के सदस्य अपने मंत्रालयों में गए और अपनी जिम्मेदारी संभाली। परंपरानुसार पुरुष सदस्य राजा के सामने मॉर्निंग कोट पहनकर पहुंचे, और फिर शपथ ग्रहण समारोह के बाद ड्रेस बदल ली।

शपथ ग्रहण समारोह द हेग के ह्यूस टेन बॉश पैलेस में हुआ। इसके तुरंत बाद, नए कैबिनेट ने महल की सीढ़ियों पर राजा के साथ फोटो खिंचवाई। तीनों गठबंधन पार्टियों के पास 150 सीटों वाले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं। इस वजह से उन्हें कोई भी कानून पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और लगभग हर बिल को पास कराने के लिए विपक्षी सांसदों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

बता दें, नीदरलैंड की तीनों सियासी दलों के नेताओं ने चुनावी नतीजों के तीन महीने बाद जनवरी 2026 में एक नए गठबंधन डील पर सहमति जताई थी, जिससे नीदरलैंड्स में चुनावों के लगभग तीन महीने बाद एक अनोखी अल्पमत सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था, जिसमें मध्यमार्गी डी66 पार्टी को जीत मिली थी।

रॉब जेटन लिबरल-प्रोग्रेसिव, यूरोप समर्थक डी66 पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने रूढ़िवादी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और राइट-विंग वीवीडी के साथ मिलकर एक ऐसी सरकार बनाई जिसके पास 150 सीटों वाले निचले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं।

नए गठबंधन ने इस्लाम विरोधी गीर्ट वाइल्डर्स के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी (पीवीवी) के सामने चुनौती पेश की थी। डी66 ने अक्टूबर के कड़े चुनाव में बहुत कम अंतर से हराया था। दोनों पार्टियों ने 26 सीटें जीती थीं, हालांकि पीवीवी के सात सांसदों ने बाद में पार्टी छोड़ दी थी।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: ऐसे भी कोई आउट होता है? बैटर ने गेंद पर लगाया बल्ला और अंपायर ने दे दिया आउट, अब हो रहा बवाल

Deandra Dottin Obstructing The Field: महिला क्रिकेट में बीते रविवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैच से ज्यादा नियमों की चर्चा छेड़ दी। वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिनअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे दुर्लभ तरीकों में से एक-'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर आउट दे दी गईं। यह घटना श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान ग्रेनेडा में देखने को मिली। 

इस अनोखे तरीके से आउट होने वाली डॉटिन अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की छठी खिलाड़ी बन गईं। वहीं पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर यह 22वां मौका है जब किसी बल्लेबाज़ को इस नियम के तहत आउट दिया गया है।

मैच में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 30वां ओवर डाल रही थीं। ओवर की आखिरी गेंद लेग साइड पर गई, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। डॉटिन ने स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी।

गेंद विकेटकीपर कौशिनी नूतनगाना के पैड से टकराकर वापस डॉटिन की तरफ उछल गई। इसी दौरान डॉटिन ने बल्ले से गेंद को हल्का सा मारा और फिर अपने हाथ से पकड़ लिया। यह दृश्य थोड़ा अजीब था क्योंकि विकेटकीपर गेंद लेने के लिए आगे बढ़ रही थीं।

डॉटिन 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दी गईं
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने तुरंत अपील कर दी। अंपायरों ने मामले पर गौर किया और नियमों के आधार पर डॉटिन को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' करार देते हुए आउट दे दिया। डॉटिन उस समय 13 रन पर खेल रही थीं।

यह विकेट मैच के लिहाज से भी अहम साबित हुआ। वेस्टइंडीज की टीम 209 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन पूरी टीम 48 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया। 

क्या है 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' नियम?
क्रिकेट के नियम भी इस मामले में बिल्कुल साफ हैं। क्रिकेट के कानून बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के मुताबिक बल्लेबाज़ गेंद को हाथ से नहीं मार सकता, खासकर तब जब वह हाथ बल्ला नहीं पकड़ रहा हो।

नियम कहता है कि अगर बल्लेबाज़ जानबूझकर गेंद को हाथ या शरीर से रोकता या वापस करता है, और फील्डिंग टीम इसकी अनुमति नहीं देती, तो उसे 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' दिया जा सकता है। 

एमसीसी ने भी साफ किया कि जब तक गेंद खेल में है, वह फील्डिंग टीम की मानी जाती है। अगर बल्लेबाज़ खुद गेंद को छूकर लौटाने की कोशिश करता है तो इससे रन आउट जैसे मौके प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए नियम कड़ा रखा गया है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति में फील्डिंग टीम अपील नहीं करती, लेकिन अगर अपील हो जाए तो अंपायर के पास आउट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Tue, 24 Feb 2026 11:33:25 +0530

  Videos
See all

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers