Responsive Scrollable Menu

Delhi Weather | दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, सामान्य से ऊपर रहा पारा, लेकिन 'खराब' हवा ने बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह हल्की गर्मी और धुंध के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, शहर की वायु गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर 'खराब' श्रेणी में पहुँच गई है, जिससे दिल्लीवासियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं।

मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, दिन के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

लोधी रोड में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक) रहा, जबकि रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक इन मौसम केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

वहीं, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 27 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, 10 केंद्रों पर मध्यम श्रेणी और दो पर बेहद खराब श्रेणी में रहा। आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (331) दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Continue reading on the app

महंगा रिचार्ज क्यूं....जब Jio के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस में मिल रहा इतना कुछ

हम आपको जियो के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लांस बताने जा रहे हैं ताकि आप इन्हें देख अपने बजट के अनुसार प्लान का चुनाव कर सकें।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: बुरा फंसा पाकिस्तान, जिस टीम को 17 साल में कभी नहीं हराया, अब उसी से टक्कर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह फंस गई है. पाकिस्तान को एक ऐसी टीम को हराना है, जिसके खिलाफ वह 17 सालों में एक भी मैच नहीं जीत सकी है. ये मैच सेमीफाइनल की रेस के लिए काफी अहम है. Tue, 24 Feb 2026 11:31:30 +0530

  Videos
See all

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

'राहुल अंडरवियर-गंजी में..डर लग रहा'..#shorts #aajtak #latestnews #news #girirajsingh #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers