Responsive Scrollable Menu

Black and White: US Iran Tension के बीच India ने अपने नागरिकों को निकलने की दी चेताव | Trump

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए हमले को लेकर अब अमेरिका से जुड़ा कनेक्शन भी चर्चा में है। 20 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ वॉशिंगटन डीसी में Board of Peace की बैठक में शामिल हुए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। इसी मुलाकात के एक दिन बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया। सवाल उठ रहा है कि क्या इस हमले का अमेरिका-ईरान तनाव से कोई संबंध है। ईरान अमेरिका के दबाव में न्यूक्लियर डील मानने को तैयार नहीं है और युद्ध की आशंका बढ़ रही है। भारत ने भी ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह दी है। जर्मनी के Geopolitical Intelligence Services की रिपोर्ट में कहा गया है कि हालात इतने जोखिम भरे हैं कि एक छोटी घटना भी बड़े युद्ध में बदल सकती है। अगर स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ बंद हुआ तो तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं, जिससे महंगाई विस्फोटक रूप ले सकती है। इस बीच ईरान में विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं और छात्रों ने तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ नारे लगाए। #blackandwhite #usirantensions #trump #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #tvchunks #anjanaomkashyap Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

तमिलनाडु-SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश, 74 लाख नाम कटे:राज्य में कुल 5.67 करोड़ मतदाता; अब तक 8 राज्यों की अंतिम सूची जारी

चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) 2026 के तहत तमिलनाडु की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी है। इसके मुताबिक राज्य में अब कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं जिसके बाद राज्य में 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। अब तक कुल 8 राज्यों-UT की फाइनल लिस्ट आ चुकी है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल की लिस्ट 21 फरवरी, लक्षद्वीप, पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी और गुजरात की 17 फरवरी को जारी हुई थी। पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को लिस्ट आ सकती है। गोवा और अंडमान-निकोबार की लिस्ट भी इसी महीने आने की संभावना है। यूपी में 10 अप्रैल को फाइनल लिस्ट आएगी। चेन्नई की हार्बर विधानसभा में सबसे कम वोटर सबसे ज्यादा 5,36,991 वोटर चेंगलपट्टू जिले की विधानसभा नंंबर 27 शोझांगनल्लूर में हैं। वहीं सबसे कम 1,16,896 वोटर चेन्नई जिले की विधानसभा नंबर 18 हार्बर में दर्ज हुए हैं। पहले 7 राज्यों की लिस्ट आई 21 फरवरी- 10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश EC ने असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन, संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन, BLO के माध्यम से या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए किया जा सकता है। 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं और सुधार के लिए आवेदन करने वालों को EPIC स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। कंटीन्यूअस अपडेशन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो गई है। 1 जनवरी 2026 को 18 साल पूरे करने वाले पात्र नागरिक आवेदन कर सकते हैं। SIR के बारे में जानें… यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं। 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी चुनाव आयोग ने देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, 2 खिलाड़ी सीरीज से बाहर

IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को बड़ा झटका लगा। टीम की दो अहम खिलाड़ी एलिस पेरी और किम गार्थ चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गईं। दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में खेले गए तीसरे टी20 के दौरान क्वाड स्ट्रेन हुआ था। यह मुकाबला भारत ने 17 रन से जीता था और इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बदलाव की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों की जगह मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया है। पहले वनडे में शूट को सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। यह मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अभी दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह लंबे समय के लिए बाहर घोषित नहीं किया है। 

टीम प्रबंधन का कहना है कि पर्थ में 6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। अगर रिकवरी अच्छी रहती है तो दोनों खिलाड़ी टेस्ट में वापसी कर सकती हैं।

टी20 सीरीज में किम गार्थ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 3 विकेट लिए, जिसमें कैनबरा में खेले गए दूसरे मुकाबले में दो विकेट शामिल थे। वहीं एलिस पेरी का बल्ला इस बार ज्यादा नहीं चला। उन्होंने पहले मैच में 20 रन बनाए, कैनबरा में 7 रन जोड़े और एडिलेड में सस्ते में आउट हो गईं।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम एक नए दौर में भी प्रवेश करने जा रही है। टीम की कप्तानी अब सोफी मॉलिनोक्स संभालने वाली हैं। यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब मौजूदा कप्तान एलिसा हीली अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही।

ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि हीली के दौर का अंत जीत के साथ हो। इसके लिए टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे। भारत ने टी20 सीरीज जीतकर पहले ही बढ़त बना ली है, इसलिए वनडे मुकाबले काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया कैसी रणनीति अपनाता है और भारतीय टीम इस मौके का कितना फायदा उठा पाती है।

Tue, 24 Feb 2026 11:55:08 +0530

  Videos
See all

'राहुल अंडरवियर-गंजी में..डर लग रहा'..#shorts #aajtak #latestnews #news #girirajsingh #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:14:04+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers