Responsive Scrollable Menu

'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए गुणवत्ता बने विकास का मूलमंत्र: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपने दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है, तो गुणवत्ता को विनिर्माण और निर्यात व्यवस्था का मुख्य आधार बनाना होगा।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा आयोजित पहले राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट का विजन अमृत काल में भारत की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करना चाहिए और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, भारत केवल उपभोक्ता देश बनकर आगे नहीं बढ़ सकता। देश को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं का वैश्विक निर्माता बनना होगा। ब्रांड इंडिया विश्वसनीयता, भरोसे और उत्कृष्टता का प्रतीक बनना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि अगले छह से सात वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य, जिसमें 1 ट्रिलियन डॉलर वस्तुओं का और 1 ट्रिलियन डॉलर सेवाओं का निर्यात शामिल है, को हासिल करने के लिए भारतीय उत्पादों को वैश्विक मानकों पर खरा उतरना होगा।

गोयल ने बताया कि पिछले तीन से साढ़े तीन वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जो वैश्विक जीडीपी और व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से को कवर करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन समझौतों से वस्त्र, चमड़ा, फुटवियर और दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलते हैं, लेकिन इन बाजारों का पूरा लाभ उठाने के लिए भारतीय कंपनियों को लगातार उच्च गुणवत्ता बनाए रखनी होगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रम-प्रधान क्षेत्रों में क्षमता होने के बावजूद वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी अभी भी सीमित है।

गोयल ने उद्योग जगत से अपील की कि वे बेहतर बाजार पहुंच का लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि भारत में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के समान हो।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा समय था जब उपभोक्ता एक्सपोर्ट क्वालिटी उत्पाद मांगते थे। अब देश को दोहरी गुणवत्ता प्रणाली खत्म कर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए समान मानक अपनाने होंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या

IND vs ZIM: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया सुपर-8 का अपना दूसरा मैच चेन्नई में खेलेगी, जिसके लिए भारतीय टीम सोमवार, 23 फरवरी को चेन्नई पहुंच गई है. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आएं.

सुपर-8 मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया

टीम इंडिया का चेन्नई पहुंचने का वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी PTI ने भारतीय टीम का वीडियो शेयर किया है. हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं. 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि 6:30 टॉस होगा. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. 

सुपर-8 के पहले मैच में भारत को मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैचों में भारतीय टीम ने जीत जीत हासिल किया, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत तो 76 रनों के बड़े अंतर से हराया, जिसके बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है. इस मैच में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय 18.5 ओवरों में सिर्फ 11 रनों पर सिमट गई. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच भारत के लिए बेहद अहम है.

यह भी पढ़ें:  Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका से हार के बाद सुनील गावस्कर ने की इस तेज गेंदबाज को बाहर करने की मांग, जानिए नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की रणनीतियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच, … Tue, 24 Feb 2026 10:04:44 GMT

  Videos
See all

12 घंटे ड्यूटी विवाद पर भड़के कर्मचारी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:15:02+00:00

मिट्टी के अंदर दफन थी शराब की बड़ी खेप | #motihari | #biharpolice | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:12:00+00:00

पाकिस्तान की आतंकी साज़िश नाकाम, जैश कमांडर ढेर #TerrorOperation #CounterTerrorism #IndiaNewsToday #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:12:55+00:00

AAJTAK 2 LIVE | AVIMUKTESWARANAND होंगे गिरफ्तार?मामले में नया ट्विस्ट! झूठा आरोप लगाने का दावा! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:11:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers