AUS vs SA: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वनडे-टेस्ट सीरीज खेली जाएगी
Australia vs South Africa: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही। पिछली बार जब टीम यहां उतरी थी, तब क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित विवादों में से एक- सैंडपेपरगेट सामने आया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और निगाहें खास तौर पर केप टाउन टेस्ट पर रहेंगी।
यह दौरा सितंबर के आखिर में वनडे सीरीज से शुरू होगा। पहला वनडे 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को जोहानसबर्ग में होगा जबकि तीसरा वनडे 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में डे-नाइट मैच के रूप में खेला जाएगा।
इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 9 से 13 अक्टूबर के बीच डरबन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 18 से 22 अक्टूबर तक गकेबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 27 से 31 अक्टूबर के बीच केप टाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। यही वह मैदान है, जहां 2018 में बड़ा विवाद हुआ था।
दरअसल 2018 के उस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे में पकड़े गए थे। उन्होंने गेंद को रगड़ने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। इस घटना ने पूरी दुनिया में क्रिकेट को हिला दिया था।
उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी सख्त कार्रवाई हुई थी। स्मिथ और वॉर्नर पर 12-12 महीने का बैन लगा, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया गया। इसके बाद स्मिथ ने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई थी।
विवाद का असर सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका लगा। उस समय के सीईओ जेम्स सदरलैंड को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और पूरे सिस्टम की सांस्कृतिक समीक्षा कराई गई। बाद में उन्होंने पद छोड़ दिया। टीम के हेड कोच डेरेन लैहमन ने भी इस्तीफा दे दिया था, ताकि टीम नई शुरुआत कर सके।
अब आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया फिर उसी मैदान पर खेलेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम बदल चुकी है और माहौल भी। डेविड वॉर्नर अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन स्टीव स्मिथ एक बार फिर न्यू लैंड्स में उतरेंगे। इसके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लॉयन भी उस मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ये सभी खिलाड़ी 2018 के टेस्ट का हिस्सा थे।
ऑस्ट्रेलिया इस दौरे को जीत के साथ यादगार बनाना चाहेगा, खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई थी। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार ने उनका सफर वहीं खत्म कर दिया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि पुराने अध्याय को पीछे छोड़कर नई शुरुआत का मौका भी माना जा रहा है।
सफर में नहीं होगी थकान: रीक्लाइनिंग सीटों वाली ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती गाड़ियां, कीमत सिर्फ 5.68 लाख से शुरू
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहक माइलेज के अलावा 'पैसेंजर कंफर्ट' और 'प्रीमियम फीचर्स' को भी उतनी ही तवज्जो दे रहा है। इन्ही में से एक खास फीचर 'रीक्लाइनिंग रियर सीट्स' (Reclining Rear Seats) है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan


















.jpg)



