Responsive Scrollable Menu

Mix Veg पराठा बनाते वक्त फट जाता है? ये Kitchen Hacks और Pro Tips आएंगे बहुत काम, नोट करें रेसिपी

सुबह का नाश्ता या लंच बॉक्स में पराठा ले जाना हर किसी पसंद है। पराठे खाने के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाहे हम कितनी भी हेल्दी डाइट लें या फिर फिटनेस की बात करें, लेकिन भरवा पराठा का नाम सुनते ही सब कुछ भूल ही जाते हैं और इसे चाव से खाते हैं। अगर आपके बच्चे सब्जियां खाने में अनाकानी करते हैं, तो आप उनको मिक्स वेज पराठे खिला सकती हैं। गोभी, गाजर, मटर, आलू और पनीर सबको मिलकर बनें हुए पराठे सबको बहुत ही पसंद आएगे। इसके अलावा, आप फ्रिज में बची हुई सब्जियों का भी बखूबी से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको इसकी आसान रेपिसी बताते हैं।

मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी

- मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए आप अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काट या कद्दूकस कर लें।

- कद्दूकस की गई सब्जियों का अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं। ऐसा करने से आटा गीला नहीं होगा।

- जब आटा को गूंथे तो उस समय थोड़ा- सा नमक और एक चम्मच तेल जरुर डालें, इससे पराठे खस्ता बनते हैं।

- इसके बाद सब्जियों में नमक और जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

- फिर आप आटे की लोई लें और इसमें स्टाफिंग भरे और आटे के किनारों को कसकर बंद कर दें।

- अब हल्के हाथों से पराठे को धीरे-धीरे बेलें।

- अब गैस को मीडियम फ्लेम पर जलाएं और तवा को गर्म करें।

- गर्म होने के बाद पराठे को तवे पर डालें और कुछ सेकंड बाद पलटें।

- इसको आप मक्खन, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेंके और गोल्डन होने तक पकाएं। 

मिक्स पराठे को फटने से बचाने के लिए टिप्स

जब भी आप वेज पराठा बनाते वक्त सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि बेलते समय सब्जियां पानी छोड़ देती हैं और पराठा फट जाता है। 

- कद्दूकस की हुई सब्जियों में नमक डालकर 5 मिनट रखें, फिर उनका सारा पानी निचोड़ लें।

- पराठे का आटा थोड़ा ज्यादा ही गूंथें।

- आप सब्जियों में एक उबला आलू मैश करें।

- ध्यान रखें कि स्टाफिंग में नमक तभी मिलाएं जब आप तुरंत पराठा बेलने  जा रही हों। 

- बेलन को हमेशा बहुत ही हल्के हाथों से चलाएं। 

Continue reading on the app

नमो भारत राजस्थान और हरियाणा तक बढ़ाएगी रफ्तार, सफर के अलावा भी आपके काम की 5 चीजें

करनाल की कनेक्टिविटी महज एक घंटे की ही रह जाती है तो फिर एनसीआर का विस्तार भी वहां तक हो जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में महंगे घरों के संकट से भी थोड़ी राहत मिल सकती है। एयर पलूशन से जूझ रहे लोगों को दिल्ली से थोड़ा दूर ही सही, लेकिन अच्छे माहौल में रहने का मौका मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा-ईशान किशन का शर्मनाक रिकॉर्ड, 20वें नंबर पर लुढ़का भारत

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच हारी है लेकिन उसकी ओपनिंग जोड़ी ने हर मैच में निराश किया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय ओपनिंग जोड़ी औसत रन बनाने के मामले में सबसे पीछे है. Mon, 23 Feb 2026 19:15:30 +0530

  Videos
See all

Halla Bol Full Episode: AI समिट में Youth Congress का प्रदर्शन, सियासत में आर-पार |Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:09:46+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Lucknow University में बेकाबू जिहादी! | Muslim Namaz | Lal Baradari Masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:10:15+00:00

Iran America War Live: ईरान के ऐटम बम ने अमेरिका में हलचल| B2 Bomber | Khamenei |Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:12:13+00:00

Awimukteshwaranand News: क्या अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाया जा रहा ? | POCSO N18V | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:07:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers