Responsive Scrollable Menu

NCP विधायक बोले-अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर:पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? क्रैश के बाद महाराष्ट्र शांत कैसे ?

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(NCP) अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि अजित पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे LTTE ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? उन्होंने पूछा कि अगर कपूर की पत्नी कह रही हैं कि वह जिंदा हैं, तो क्या सुमित कपूर सच में प्लेन क्रैश में मारे गए थे? वह अकोला जिले के बालापुर तालुका के पारस फाटा में मुरलीधर राउत मित्र मंडल के शिव जयंती प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जब अजित पवार के प्लेन क्रैश का इतना बड़ा राज है तो महाराष्ट्र इतना शांत कैसे है? दरअसल, पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को NCP नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। हादसे पर तभी से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या है LTTE? लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE या लिट्टे) श्रीलंका का एक सशस्त्र अलगाववादी संगठन था, जिसकी स्थापना 5 मई 1976 को वेलुपिल्लई प्रभाकरन ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में तमिलों के लिए एक स्वतंत्र राज्य (तमिल ईलम) बनाना था। यह संगठन 18 मई 2009 को श्रीलंकाई सेना द्वारा प्रमुख नेता प्रभाकरन के मारे जाने के बाद समाप्त हो गया। 21 फरवरी: अजित पवार के भतीजे का आरोप- दुर्घटना के समय विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने दो दिन पहले अजित पवार के प्लेन क्रैश पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। यह प्लेन VSR कंपनी का था। पूरी खबर पढ़ें… रोहित बोले- पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह न्याय दिलाएं रोहित ने आरोप लगाया है कि अजित पवार प्लेन क्रैश के मामले को कुछ लोग कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। 19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें… 10 फरवरी: रोहित बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि अजित पवार की मौत मामले में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे। वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था… पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। ………………………. यह खबर भी पढ़ें… अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे अजित 'लियरजेट 45' प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का 'लियरजेट 45' प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू चार बच्चे पैदा करें:बेटियां IAS-IPS बनें, नाचने वाली नहीं; हिंदुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। बेटियों आईएएस, आईपीएस, काली, दुर्गा बनों, पर इंस्टाग्राम की नाचने वाली मत बनो। उन्होंने कहा- हिंदुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए। सबके अपने-अपने विचार हैं, लेकिन सनातनियों को अपने धर्म पर चलना चाहिए। दूसरे धर्म वालों को अपनी सेवा करने दो। हिंदुओं में भगवानों की कमी नहीं है। अजमेर के पुष्कर में मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- घटते हिंदू और बढ़ते मजहबी से देश बर्बादी की स्थिति में जा रहा है। यह वैश्विक विषय है। भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। धर्मांतरण के कारण आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास हैं। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमीरों को गरीबों का सपोर्ट करना चाहिए। अंधविश्वास मिटाने के लिए भक्ति जरूरी है। अशिक्षा की समस्या दूर करने के लिए शिक्षा मिलनी चाहिए। मंच पर फर्श पर ही बैठीं वसुंधरा धीरेंद्र शास्त्री पुष्कर में हनुमंत कथा कर रहे हैं, जो तीन दिन तक चलेगी। आज कथा की शुरुआत आरती से हुई। धीरेंद्र शास्त्री की कथा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। कथा के बीच में धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम किया। फिर मंच पर फर्श पर ही बैठ गईं। देखिए, कथा से जुड़ी PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें शंकराचार्य बोले- बच्चे पैदा करने से समाज नहीं बढ़ता:शेर के दहाड़ते ही कुत्ते भाग जाते हैं; भागवत ने कहा था- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 3 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर किया। शंकराचार्य ने कहा- संख्या बल से कोई नहीं जीतता। कुत्तों की संख्या ज्यादा होती है। लेकिन, जब एक शेर दहाड़ता है तो सभी भाग जाते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा-ईशान किशन का शर्मनाक रिकॉर्ड, 20वें नंबर पर लुढ़का भारत

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच हारी है लेकिन उसकी ओपनिंग जोड़ी ने हर मैच में निराश किया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय ओपनिंग जोड़ी औसत रन बनाने के मामले में सबसे पीछे है. Mon, 23 Feb 2026 19:15:30 +0530

  Videos
See all

RSS की विचारधारा ने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया: Mohammad Faiz Khan #shortsviral #rss #draupadimurmu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:07:25+00:00

Halla Bol Full Episode: AI समिट में Youth Congress का प्रदर्शन, सियासत में आर-पार |Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:09:46+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Lucknow University में बेकाबू जिहादी! | Muslim Namaz | Lal Baradari Masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:10:15+00:00

Awimukteshwaranand News: क्या अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाया जा रहा ? | POCSO N18V | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:07:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers