Responsive Scrollable Menu

राजश्री की फैमिली ड्रामा सीरीज संगमरमर का ट्रेलर रिलीज:कहानी रिश्तों की नाजुक परतों, पारिवारिक टकराव और भावनाओं के संगम को सलीके से पेश करेगी

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैमिली ड्रामा का एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। जियोहॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज संगमरमर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। Jio Studios प्रस्तुत और Rajshri Productions के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन विक्रम घई ने किया है। ट्रेलर से साफ है कि कहानी रिश्तों की नाजुक परतों, पारिवारिक टकराव और भावनाओं के संगम को बड़े सलीके से पेश करेगी। संगमरमर 26 फरवरी 2026 से स्ट्रीम होगी और खास बात यह है कि हर गुरुवार इसके नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। यानी दर्शकों को हर हफ्ते एक नई भावनात्मक परत से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सीरीज में सूरज बड़जात्या की सिग्नेचर इमोशनल स्टोरीटेलिंग की झलक देखने को मिलेगा। ‘संगमरमर’ एक मल्टी-जनरेशनल फैमिली ड्रामा है, जो प्यार, रिश्तों और समय के साथ बदलती जिंदगी के फैसलों की कहानी कहता है। कहानी अमृता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक अहम फैसले के बाद पूरी तरह बदल जाती है। दो अलग-अलग टाइमलाइन में 25 साल की यात्रा दिखाती यह कहानी बताती है कि कैसे अमृता अपने सपनों और आदित्य के साथ उभरते प्यार को पीछे छोड़कर परिवार की जिम्मेदारियों को चुनती है। सालों की दूरी के बावजूद उनका प्यार कायम रहता है, जो त्याग और धैर्य की गहरी दास्तान बन जाता है। सीरीज में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन लीड रोल में हैं। इनके साथ स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, स्वाति तरार, जया ओझा और अविनाश वाधवानी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे सूरज बड़जात्या ने कहा कि यह कहानी उन परिवारों की है जिन्हें हम अपने आसपास देखते हैं। रिश्तों में प्यार, गलतफहमियां, इंतजार और साथ बने रहने की कोशिश, यही इसका मूल है। उन्होंने बताया कि समय कैसे रिश्तों को परखता भी है और उन्हें ठीक भी करता है।वहीं, शीन सविता दास ने अपने किरदार अमृता को कहानी का केंद्र बताया, जबकि सौरभ राज जैन ने इसे सच्चे और ठहराव वाले प्रेम की कहानी कहा।

Continue reading on the app

RRB Group D Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जल्द बंद हो जाएगी विंडो, जानें पूरी प्रक्रिया

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज रने की आज अंतिम तारीख है। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, वे शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

आज शाम तक ही खुला है ऑब्जेक्शन पोर्टल
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 17 फरवरी 2026 को शुरू की थी। बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे इस लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसलिए, जो उम्मीदवार किसी प्रश्न को चुनौती देना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इसके बाद किसी भी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रति प्रश्न देनी होगी इतनी फीस
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। प्रत्येक चुनौती दिए गए प्रश्न के लिए 50 रुपये और लागू बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क बैंक चार्ज काटकर उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे ऑनलाइन पेमेंट किया गया था। गलत आपत्तियों के लिए कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं:

  • अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "RRB Group D Answer Key 2026 Objection Window" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
  • उस प्रश्न का चयन करें जिसके लिए आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
  • अपनी आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
  • आपत्ति सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर रखें।

आगे क्या होगा?
एक बार ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड के विशेषज्ञों की एक टीम सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगी। यदि आपत्तियों में दम पाया गया, तो बोर्ड संशोधित उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से अपनी क्षेत्रीय रेलवे वेबसाइट चेक करते रहें।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव को इरफान पठान ने जिम्बाब्वे के मैच से पहले क्या कहा? ऐसा सुझाव जो बदल सकता है टीम इंडिया की किस्मत

Irfan Pathan suggestion Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले से पहले इरफान पठान ने खास सुझाव दिया है. उनका कहना है कि कप्तान को तिलक वर्मा की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए. Tue, 24 Feb 2026 10:42:06 +0530

  Videos
See all

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers